न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले दिन इतने करोड़ कमाते ही 'गोल्ड' तोड़ देगी अक्षय की इन तीन फिल्मों का रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर

अक्षय कुमार इस साल अपनी दूसरी फिल्‍म 'गोल्‍ड' लेकर सिनेमाघरों में उतर चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Aug 2018 10:17:48

पहले दिन इतने करोड़ कमाते ही 'गोल्ड' तोड़ देगी अक्षय की इन तीन फिल्मों का रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर

अक्षय कुमार इस साल अपनी दूसरी फिल्‍म 'गोल्‍ड' लेकर सिनेमाघरों में उतर चुके हैं। यूं तो अक्षय की इस साल रिलीज हुई पहली फिल्‍म 'पैडमैन' भी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन भंसाली की 'पद्मावत' के लिए अक्षय ने अपनी यह गोल्‍डन रिलीज डेट कुर्बान कर दी थी। लेकिन अक्षय इस साल की अपनी दूसरी फिल्‍म स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लेकर आए हैं और इस बार अक्षय की इस फिल्‍म को लेकर फैंस में काफी उत्‍साह है।

अक्षय इस बार हॉकी पर आधारित फिल्‍म 'गोल्‍ड' लेकर आए हैं और इस फिल्‍म में देशभक्ति, स्‍पोर्ट्स, ड्रामा, इमोशन, कहानी सबकुछ है। अक्षय कुमार की इस फिल्‍म को स्‍वतंत्रता दिवस पर फैन्स को दिया गया एक शानदार तोहफा कहा जा सकता है।

साल 2015 से अक्की लगातार अपनी फिल्में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रहे है। वही आज रिलीज़ हुई गोल्ड की बात करे तो दर्शको का रुझान इस फिल्म को लेकर अच्छा है। निर्देशक रीमा कागती ने फिल्‍म को एक अच्‍छी स्‍टारकास्‍ट से सजाया है। स्‍पोर्ट्स पर बनने वाली बायोपिक फिल्‍मों को दर्शकों में काफी पसंद किया जाता है। दरअसल इन फिल्‍मों का सबसे अहम हिस्‍सा होता है उसकी स्क्रिप्‍ट।

'गोल्‍ड' की बात करें तो इस मामले में यह फिल्‍म थोड़ी कमजोर पड़ जाती है। कहानी में कुछ हिस्‍सों में आप वह इमोशन महसूस नहीं कर पाते, जो पर्दे पर उस सीन में दिखाने की कोशिश की जा रही है। 'गोल्‍ड' का सबसे मजबूत हिस्‍सा है उसका क्‍लाइमैक्‍स जो काफी दमदार है। अब बात करते है पहले दिन की कमाई की। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है की यह फिल्म फिल्म पहले दिन तक़रीबन 15-20 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म अक्षय कुमार की सबसे बड़ी स्वतंत्रता दिवस ओपनर का खिताब अपने नाम कर लेगी।

पिछले तीन स्वतंत्रता दिवस के मौकों पर अक्षय कुमार की ‘ब्रदर्स’, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ और ‘रुस्तम’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में पहले दिन बेहतरीन आंकड़े दर्ज कराए थे। आइए आपको बताते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई की थी…

bollywood,Akshay Kumar,akshay kumar gold,gold box office report,rustom,toilet ek prem katha,brothers

ब्रदर्स: पहले दिन की कमाई 15.20 करोड़ रुपये

अक्षय कुमार की ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त 2015 के मौके के दिन हुई थी, जो दो भाइयों की कहानी थी। इसमें अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।

bollywood,Akshay Kumar,akshay kumar gold,gold box office report,rustom,toilet ek prem katha,brothers

रुस्तम: पहले दिन की कमाई 14.11 करोड़ रुपये

12 अगस्त 2016 के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ में अक्षय कुमार ने एक नेवी ऑफिसर का किरदार निभाया था, जिसमें दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इलियानी डिक्रूज और ईशा गुप्ता जैसी अदाकाराएं भी थीं।

bollywood,Akshay Kumar,akshay kumar gold,gold box office report,rustom,toilet ek prem katha,brothers

टॉयलेट एक प्रेम कथा: पहले दिन की कमाई 13.10 करोड़ रुपये

11 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी ने इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों के सामने शौचालय की समस्या को रखा था। आजादी के 72 साल बाद भी हमारे देश में शौचालय एक बड़ी समस्या बनी हुई है। आज भी हमारे देश के कई लोगों के पास शौच करने के लिए टॉयलेट नहीं है।

अब देखना होगा कि दर्शकों से मिले इतने जबरदस्त रिस्पांस के बाद ‘गोल्ड’ अक्षय कुमार की सबसे बड़ी स्वतंत्रता दिवस ओपनर बन पाएगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल