न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मात्र 2 दिन में अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' ने बना डाले ये 6 बड़े रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर

अक्षय कुमार की फिल्‍म 'गोल्‍ड' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन जबरदस्त रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Aug 2018 5:28:12

मात्र 2 दिन में अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' ने बना डाले ये 6 बड़े रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर

अक्षय कुमार की फिल्‍म 'गोल्‍ड' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन जबरदस्त रहा है। 15 अगस्‍त पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की इस फिल्‍म ने पहले दिन 25.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी है। इस बेहतरीन ओपनिंग के साथ ही 'गोल्‍ड' इस साल की तीसरी सबसे ज्‍यादा ओपनिंग पाने वाली फिल्‍म बन गई है। इसी के साथ यह अदाकारा मौनी रॉय की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है। हालाकि दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके बताया है कि ‘गोल्ड’ ने अपने दूसरे दिन केवल 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और अब फिल्म की कुल कमाई 33.25 (पहला दिन 25.25 + दूसरा दिन 8 ) करोड़ रुपये हो गई है।

बता दें फिल्म ‘गोल्ड’ की कमाई में दूसरे दिन यह कमी वर्किंग डे के चलते आई है। जहां पहले दिन फिल्म को स्वतंत्रता दिवस का हॉलीडे मिला था, वहीं दूसरा दिन वर्किंग डे था। यही कारण है कि दर्शक उस तादाद में फिल्म के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर पाये, जिस तादाद में पहले दिन गए थे। बता दें फिल्म ‘गोल्ड’ की कमाई में दूसरे दिन यह कमी वर्किंग डे के चलते आई है। जहां पहले दिन फिल्म को स्वतंत्रता दिवस का हॉलीडे मिला था, वहीं दूसरा दिन वर्किंग डे था। यही कारण है कि दर्शक उस तादाद में फिल्म के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर पाये, जिस तादाद में पहले दिन गए थे।

रिकॉर्ड बनाने का यह सिलसिला फिल्म ‘गोल्ड’ ने पहले दिन से ही शुरू कर दिया है। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपको ‘गोल्ड’ के द्वारा 2 दिनों में बनाए गए कुछ बड़े रिकॉर्ड बताएंगे।

- अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म:

फिल्म ‘गोल्ड’ ने पहले दिन 25.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अक्षय कुमार की किसी भी फिल्म ने इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं दी थी। अब ‘गोल्ड’ अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

- स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई अक्षय की सबसे बड़ी ओपनर:


साल 2015 से अक्की लगातार अपनी फिल्में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रहे है। अक्षय कुमार पिछली 4 बार से लगातार स्वतंत्रता दिवस पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। ‘ब्रदर्स’, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ और ‘रुस्तम’ के बाद ‘गोल्ड’ अक्षय कुमार की ऐसी चौथी फिल्म है जो 15 अगस्त के मौके पर धमाल मचा रही है। ब्रदर्स: पहले दिन की कमाई 15.20 करोड़ रुपये, रुस्तम: पहले दिन की कमाई 14.11 करोड़ रुपये, टॉयलेट एक प्रेम कथा: पहले दिन की कमाई 13.10 करोड़ रुपये। बता दें पहले दिन ‘गोल्ड’ ने जितनी कमाई की है, उतनी कमाई अक्षय की किसी भी स्वतंत्रता दिवस रिलीज ने नहीं की है।

bollywood,Akshay Kumar,gold,mouni roy,gold box office

- मौनी रॉय की सबसे बड़ी ओपनर:

फिल्म ‘गोल्ड’ मौनी रॉय की डेब्यू फिल्म है और इसी फिल्म से उन्होंने बड़े रिकॉर्ड दर्ज कराना शुरू कर दिए हैं। पहले दिन 25.25 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली ‘गोल्ड’ अब मौनी रॉय की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है।

- साल 2018 की तीसरी सबसे बड़ी फर्स्ट डे ग्रॉसर:

पहले दिन की धमाकेदार कमाई के साथ ही अक्षय कुमार और मौनी रॉय की ‘गोल्ड’ साल 2018 की तीसरी सबसे बड़ी फर्स्ट डे ग्रॉसर बन गई है। इस लिस्ट में पहले दो पायदानों पर ‘संजू’ और ‘रेस 3’ हैं, जिनकी पहले दिन की कमाई ‘गोल्ड’ से भी ज्यादा थी।

- अक्षय कुमार की लगातार 8वीं हिट फिल्म:


अक्षय कुमार की पिछली 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। उन फिल्मों ने सिनेमाघरों में धमाकेदार आंकड़े दर्ज कराए हैं। ‘गोल्ड’ ने उसी सिलसिले को आगे बढ़ाया है और खिलाड़ी कुमार की लगातार 8वीं हिट फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।

bollywood,Akshay Kumar,gold,mouni roy,gold box office

- मौनी रॉय बनी साल 2018 की तीसरी सबसे सफल हीरोइन:

गोल्ड’ की इतनी बेहतरीन कमाई के साथ मौनी रॉय अब साल 2018 की ऐसी तीसरी सबसे बड़ी हीरोइन बन गई हैं, जिनकी फिल्म ने इतनी बेहतरीन ओपनिंग ली है। मौनी रॉय ने ‘गोल्ड’ के साथ दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, दिशा पाटनी, सोनम कपूर, करीना कपूर खान और इलियाना डिक्रूज जैसी हीरोइनों को धूल चटा दी है। इन हीरोइनों की इस साल रिलीज हुई फिल्में टॉप 10 ओपनिंग डे ग्रॉसर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

संजू (सोनम और अनुष्का): 34.75 करोड़ रुपये
रेस 3 (जैकलीन और डेजी): 29.17 करोड़ रुपये
गोल्ड (मौनी रॉय): 25.25 करोड़ रुपये
बागी 2 (दिशा पाटनी): 25.10 करोड़ रुपये
सत्यमेव जयते (आयशा शर्मा): 20.52 करोड़ रुपये
पद्मावत (दीपिका पादुकोण): 19 करोड़ रुपये
वीरे दी वेडिंग (करीना और सोनम): 10.70 करोड़ रुपये
पैडमैन (राधिका आप्टे): 10.40 करोड़ रुपये
रेड (इलियाना डिक्रूज): 10.04 करोड़ रुपये
राजी (आलिया भट्ट): 7.53 करोड़ रुपये

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल