न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं एशिया में ब्रांड इंडिया को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहा हूं : अक्षय कुमार

अपनी संवेदनशील और शानदार फिल्मों के चलते अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप पर चल रहे है। इनकी ज्यादातर फिल्में देशभक्ति का संदेश देती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Aug 2018 7:33:06

मैं एशिया में ब्रांड इंडिया को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहा हूं : अक्षय कुमार

अपनी संवेदनशील और शानदार फिल्मों के चलते अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप पर चल रहे है। इनकी ज्यादातर फिल्में देशभक्ति का संदेश देती हैं। ऐसी ही देशभक्ति का संदेश देती उनकी एक और 'गोल्ड' जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। अक्षय कुमार हमारे सहयोगी अखबार डीएनए ने उनसे बातचीत की। पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ अंश...

आप सिनेमा के जरिए ब्रांड इंडिया को बनाने का काम कर रहे हैं। आखिर क्यों आपकी ज्यादतार फिल्में राष्ट्रभक्ति से भरी हुई दिखाई देती हैं। क्या ये आप जानबूझ कर करते हैं?

बिलकुल, ब्रांड इंडिया कभी भी ब्रांड A.k से से ज्यादात महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि में तो मैं तो एक छोटा सा हिस्सा हूं। मैं अपने आप को इतना महत्व नहीं देता। उन्होंने कहा कि आप यदि सिनेमा में बड़ा बदलाव देख रहे हैं तो ये अच्छे संकेत हैं। मैं पिछले दिनों में कई ऐसे लोगों से मिला हूं जो राष्ट्रवाद से भरी हुई बेहतरीन कहानियां ले कर आ रहे हैं। ऐसी बहुत से आश्चर्यजनक कहानियां हैं जो अक्सर हमारी इतिहास की किताबों में ही दबी रहती हैं। उदाहरण के लिए मेरी फिल्म 'केसरी' को ही ले लीजिए। ये सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। ये साहस और पराक्रम की अदभुद कहानी है। मैंने इस कहानी से बहुत कुछ सीखा है .

क्या ये सिर्फ इत्फाक है कि आजकल आपकी हर दूसरी फिल्म राष्ट्रवाद पर संदेश देती हुई दिख रही है?

मैं दरअसल इतिहास को किताबों से निकाल कर जिन्दा करना चाहता हूं। उदाहरण के तौर पर 'एयरलिफ्ट' फिल्म को ही ले लीजिए। इस फिल्म की घोषणा किए जाने से पहले क्या आपको पता था कि इराकी सेना के कुवैत पर हमला करने के बाद सद्दाम हुसैन की नाक के नीचे 172000 भारतियों को एयरलिफ्ट कर के उनके घर पहुंचाया गया था। इस बारे में बड़ी ही मुश्किल से कुछ आर्टिकल ही मिलते हैं। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के बाद हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक घटना के बारे में लिखा। इससे साफ जाहिर होता है कि विजुअल लोगों के दिमाग में लम्बे समय में बने रहते हैं। मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इन विषयों पर काम कर रहा हूं।

स्वतंत्रता दिवस पर आपकी फिल्म गोल्ड आ रही है। ये फिल्म भारत में हॉंकी के पहले गोल्ड मैडल के आने पर बनी है। क्या आप इस इतिहास के बारे में जानते थे या निर्देशक रीमा कागती ने आपको इसके बारे में बताया ?
रीमा मेरे पास आई और उसने बताया कि वो इस विषय पर फिल्म बना रही हैं। जावेद साहब ने मुझ इस फिल्म की कहानी के बारे में बताया। मुझे फिल्म की कहानी सुन कर आशचर्य हुआ कि ऐसा भी हुआ था। उस दिन मैंने जावेद साहब से बहुत कुछ सीखा। मुझे हैरानी हुई कि बहुत से लोगों से पूछने पर लोग नहीं बता सके कि हॉकी में इंडिया कैसे गोल्ड मैडल जीता। मुझे खुद इस बारे में कुछ नहीं पता था। पर मुझे लगता है कि लोगों को गोल्ड देशने के बाद लोग इस कहानी को एक दूसरे से बांटेंगे। मुझे अच्छा लग रहा है कि देश में बहुत कुछ बदल रहा है। हाल ही में हिमा दास ने ट्रैक पर गोल्ड मैडल जीता है। मैं उनकी जीत से काफी उत्साहत था।

bollywood,Akshay Kumar,gold

इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे की आजकल आपकी फिल्म प्रो इंडिया ट्विस्ट लिए होती हैं ?

आपके सवाल में ही मेरा जवाब है। मैं ब्रांड अक्षय कमार की बात नहीं कर रहा हूं। मैं एशिया में ब्रांड इंडिया को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहा हूं। क्या आप अपने आप को हर रोज काम पर जाने के लिए किस तरह मोटिवेट करते हैं?

मुझे विभिन्न तरह के किरदार करने से मोटिवेशन मिलता है। पहले में ज्यादातर एक्शन फिल्में करता था। उस समय में काम पर जाने पर चिढ़ होती थी। रोज वही करना होता था किभी किक मारनी होती थी तो कभी फाइट करनी होती थी तो कभी डांस करना होता था। पिछले एक दशक में विभिन्न तरह के किरदार निभा कर मुझे काम पर जाने के लिए काफी मोटिवेशन मिला।

शूटिंग के अलावा आपको सबसे अधिक आनंद किस काम में आता है?

मुझे अपने बच्चों को स्कूल से लाने में काफी मजा आता है। साथ ही फिट रहना भी मुझे पसंद है। ऐसे में मैं फिट रहने के लिए कई तरह के प्रयास करता रहता हूं।

bollywood,Akshay Kumar,gold

क्या आप अपनी बेटी को घर पर होम्वर्क कराने में मदद करते हैं ?

जोर से हंसते हुए । नहीं, ये मेरी पत्नी टीना का डिपार्टमेंट है। घर में उसका ही दिमाग चलता है। और मुझे यह कहने में किसी तरह की कोई शर्म नहीं है। हां मैं बच्चों के साथ काफी देर तक खेलता हूं। मेरी पत्नी इस काम में थोड़ी कमजोर है।

आप कभी आराम करते नहीं दिखते, छुट्टी में भी आप अपने कामों में लगे रहते हैं?

मैं समय बरबाद नहीं करता। हमें सिर्फ एक जीवन मिला है। यदि आप काउच पर बैठ कर कंप्यूटर पर गेम खेल रहे हैं तो इससे बुरा काम कुछ नहीं हो सकता। इससे जहां आपका कॉलिस्ट्राल लेवल बढ़ता है। छुट्टियों में मैं अच्छा खाना खाना पसंद करता हूं। हालांकि मुझे हमेशा कुछ कंसट्रक्टिव काम करने का मन करता है।
आपको बता दें कि गोल्ड फिल्म की कहानी हॉकी खिलाड़ी की रियल लाइफ पर आधारित है, जिसने आजाद भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत कर भारत का नाम पूरी दुनिया में गर्व से ऊंचा किया था। ट्रेलर में आजाद भारत के लिए 'गोल्ड' जीतने का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की जिंदगी को दिखाया गया है। गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म में अक्षय और मौनी के अलावा कुणाल कपूर, अमित साध और सनी कौशल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक