न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 फिल्में, 750 करोड़ का दांव, 1000 करोड़ कमाई यह हैं खिलाड़ी कुमार

एक नजर अक्षय कुमार की उन फिल्मों पर जो वर्ष 2018 में प्रदर्शित होने वाली हैं

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 09 Feb 2018 2:02:33

5 फिल्में, 750 करोड़ का दांव, 1000 करोड़ कमाई यह हैं खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड के वर्तमान सुपर सितारों में शामिल अक्षय कुमार अकेले ऐसे अभिनेता हैं जो वर्ष में तीन से चार 100 करोड़ी फिल्में देते हैं। पिछले दो साल में 5 लगातार 100 करोड़ी फिल्में देने वाले अक्षय कुमार अब फिल्म हिट होने की गारंटी बन चुके हैं। लम्बे अरसे से उन्होंने कोई असफल फिल्म नहीं दी है। हाँ यह जरूर है कि उन्होंने इस दौरान—बेबी, नाम शबाना और गब्बर इज बैक—ऐसी फिल्में दी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करने में तो सफलता प्राप्त नहीं की लेकिन यह तीनों फिल्में सुपर हिट की श्रेणी में जरूर शामिल हुई थी। इसी के चलते बॉलीवुड ने इस वर्ष अक्षय कुमार पर लगभग 750 करोड़ का दांव लगा रखा है। 750 करोड़ की लागत में अक्षय कुमार की 5 फिल्में बन रही है, जिनसे बॉलीवुड को 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की उम्मीद है। आइए डालते हैं एक नजर अक्षय कुमार की उन फिल्मों पर जो वर्ष 2018 में प्रदर्शित होने वाली हैं -

bollywood,Akshay Kumar,padman,2 0,kesari,gold,housefull 4,bollywood news

1. पैडमैन (लागत 80 करोड़) — यह अक्षय कुमार की वर्ष 2018 की पहली सौ करोड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसने ग्रामीण महिलाओं के लिए सबसे पहले सस्ते सैनेटरी नैपकिन बनाए और उन्हें इसका उपयोग करने को मजबूर किया। 80 करोड़ की लागत से बनी ‘पैडमैन’ का लाइफटाइम कलेक्शन 120 करोड़ माना जा रहा है। अर्थात् इस फिल्म से 40 करोड़ की कमाई की उम्मीद है।

bollywood,Akshay Kumar,padman,2 0,kesari,gold,housefull 4,bollywood news

2. 2.0 (लागत 450 करोड़) — इस वर्ष अप्रैल में प्रदर्शित होने जा रही इस साइंस फिक्शन फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपये है। यह भारतीय सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है। प्रदर्शन के बाद इस फिल्म से 600 करोड़ की उम्मीद है। दक्षिण के ख्यात निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अक्षय कुमार तमिल फिल्मों में इस फिल्म के जरिए बतौर खलनायक प्रवेश कर रहे हैं। तकनीकी रूप से यह बहुत ही मजबूत फिल्म है, जिसे देखकर यह कहा जा रहा है कि बाहुबली-2 की आय के रिकॉर्ड ध्वस्त करने का माद्दा रखती है।

bollywood,Akshay Kumar,padman,2 0,kesari,gold,housefull 4,bollywood news

3. केसरी (लागत 55 करोड़) — करण जौहर के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों पंजाब में चल रही है। इसकी लागत 55 करोड़ बताई जा रही है। यह सारागढ़ी के प्रसिद्ध युद्ध पर आधारित है, जिसमें अक्षय कुमार हवलदार इशरसिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को भी 100 करोड़ी माना जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल होगी।

bollywood,Akshay Kumar,padman,2 0,kesari,gold,housefull 4,bollywood news

4. गोल्ड (लागत 70 करोड़) — आगामी 15 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर जारी किया गया है। खेल भावना और देश भक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है, जो इससे पहले आमिर खान को लेकर ‘तलाश’ बना चुकी हैं। ट्रेलर से इस बात का स्पष्ट संकेत मिलता है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। साथ ही अक्षय के अभिनय के कुछ नए अंदाज इसमें देखने को मिलेंगे।

bollywood,Akshay Kumar,padman,2 0,kesari,gold,housefull 4,bollywood news

5. हाउसफुल-4 (लागत 100 करोड़) — साजिद नाडियाडवाला की सफलतम हास्य फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की यह चौथी कड़ी है, जिसकी निर्माण लागत 100 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इसके वीएफएक्स पर ही लगभग 70 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। इस सीरीज की पिछली तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। ऐसे में यह फिल्म भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाने में कामयाब होगी इसमें कोई दोराय नहीं है। फिल्म का निर्देशन साजिद खान करेंगे जो इसकी पहली दो कडिय़ों का निर्देशन कर चुके हैं। हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को भी जोड़ा है, जो हाउसफुल-3 में भी नजर आए थे।

इस तरह से बॉलीवुड ने अक्षय कुमार की 5 फिल्मों पर 750 करोड़ का दांव लगा रखा है। उम्मीद की जा रही है कि इन पाँच फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को 1000 करोड़ की कमाई होगी। अब देखना यह है कि क्या वास्तव में अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर ‘गोल्ड’ बरसाने में कामयाब होते हैं या फिर यह सिर्फ अनुमान ही साबित होकर रह जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल