न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2.0: डायरेक्टर शंकर के करियर की सबसे छोटी फिल्म, रनिंग टाइम महज 148 मिनट

29 नवंबर को रिलीज़ होने वाली रजनीकांत-अक्षय कुमार ( Rajnikanth-Akshay Kumar ) स्टारर फिल्म '2.0' भारतीय इतिहास में अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Nov 2018 2:35:30

2.0: डायरेक्टर शंकर के करियर की सबसे छोटी फिल्म, रनिंग टाइम महज 148 मिनट

29 नवंबर को रिलीज़ होने वाली रजनीकांत-अक्षय कुमार ( Rajnikanth-Akshay Kumar ) स्टारर फिल्म '2.0' भारतीय इतिहास में अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है। 600 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन से हरी झंडी मिल चुकी है और अब फिल्म यूए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की ओर आगे बढ़ चुकी है। इस फिल्म का रनिंग टाइम महज 148 मिनट ही है। यानी फिल्म 2 घंटे 28 मिनट के टाइम ड्यूरेशन के साथ रिलीज होने वाली है। अगर निर्देशक शंकर की फिल्मों के इतिहास पर नजर रखे तो यह फिल्म उनके करिएर की सबसे चौथी फिल्म है क्योंकि इससे पहले निर्देशक शंकर की जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं थी वो सभी 3 घंटे या उससे ऊपर की ही रही हैं। उनकी फिल्म 'एथिरन/रोबोट' 2 घंटे 58 मिनट की थी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'आई' भी 3 घंटे 8 मिनट की ड्यूरेशन के साथ रिलीज की गई थी। वहीं, 'नबन' भी 3 घंटे 8 मिनट की ड्यूरेशन की थी। ऐसे में इस फिल्म के लिए निर्देशक ने समय में भारी कटौती की है।

निर्देशक शंकर का ऐसा फैसला करने की बड़ी वजह फिल्म का वीएफएक्स वर्क हो सकता है। जिसके चलते संभव है कि निर्देशक ने फिल्म को एटंरटेनिंग बनाए रखने और ग्राफिक्स पर ही फोकस करने के चलते ज्यादा लंबे सीन नहीं रखे हों ताकि दर्शक बढ़िया सिनेमा का लुत्फ उठा सकें।

डायरेक्टर शंकर ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि इस फिल्म के मेन किरदार को छोड़ कर बाकी पूर फिल्म 'रोबोट' से पूरी तरह से अलग है। उन्होंने बताया था, '2.0 के मेन किरदार को छोड़कर बाकी पूरी फिल्म एथिरन से पूरी तरह अलग है। बड़े हॉलीवुड स्टूडियोज ने इस फिल्म को पूरा करने के लिए अपने पहले से प्रस्तावित कमिटमेंट्स को आगे-पीछे किया क्योंकि वो इस फिल्म के विषय से काफी इंप्रेस थे और इसे अपना समय दिया।'

bollywood,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0,shankar shanmughams

ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहज रिलीज किया जा रहा है। खास बात ये है कि पूरी फिल्म को 3डी में ही शूट किया गया है। ऐसा करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म में रजनीकांत-अक्षय कुमार के अलावा, एमी जैक्सन, आदिल हुसैल और सुधांशु पांडे अहम किरदारों में है।

रजनीकांत-अक्षय कुमार ( Rajinikanth-Akshay Kumar ) की इस फिल्म को हिन्दी में धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर प्रस्तुत करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर ने 2.0 के हिन्दी वर्जन के अधिकारों को बाहुबली-2 से भी ज्यादा कीमत देकर खरीदा है। इस फिल्म को वे उत्तर भारत के 3000 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि 2.0 को लाइका प्रोडक्शन हाउस भारत के 6500 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहा है। निर्देशक एस.एस. राजामौली की बाहुबली-2 को इतने ही सिनेमाघरों में पेश किया गया था। वही इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

bollywood,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0,shankar shanmughams

तमिल सिनेमा इंडस्ट्रीज में प्री-रिलीज एडवांस बुकिंग 120 करोड़ रुपये

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार इस फिल्म ने तमिल सिनेमा इंडस्ट्रीज में प्री-रिलीज एडवांस बुकिंग 120 करोड़ रुपये की कर ली है। ये तमिल सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बल्कि साउथ सिनेमा में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली फिल्म बनी है। इस तरह के आंकड़ें से हम उम्मीद कर सकती हैं कि फिल्म सिनेमाई इतिहास में अब तक के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है। इसी से साथ ये फिल्म नए और विशाल आंकड़े के साथ एक नया बेंचमार्क हासिल कर सकती है।

बता दें कि ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होने वाली है। साउथ सिनेमा में जहां रजनीकांत दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने में पूरी तरह से कामयाब होने वाले हैं तो वहीं, उत्तरी भारत में उनकी ये मुश्किल अक्षय कुमार हल करने वाले हैं। हिंदी में इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शनंस के बैनर तले पेश किया जा रहा है। ये भी एक दिलचस्प बात है कि पूरी फिल्म को 3डी में शूट किया गया है। इसी के साथ ऐसा करने वाली ये भारतीय इतिहास की पहली फिल्म बन गई है।

करण जौहर को उम्मीद है कि उनके द्वारा प्रदर्शित 2.0 का हिन्दी वर्जन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगा। हालांकि ट्रेड विश्लेषकों का आंकलन है कि यह फिल्म पहले दिन हिन्दी भाषायी क्षेत्र में 40-45 करोड़ का कारोबार करेगी। अक्षय कुमार सफल हैं लेकिन इतने नहीं जो अपने नाम पर 50 करोड़ पहले दिन खींच सकें और रजनीकांत हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इतने लोकप्रिय नहीं हैं। यदि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होती है तो इसका श्रेय सिर्फ इसकी हाइप को जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल