न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आने वाले दो साल, 8 फिल्में, 1200 करोड़ की कमाई, फिर भी एक फिल्म ‘बंद’

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 11 Dec 2018 3:44:23

आने वाले दो साल, 8 फिल्में, 1200 करोड़ की कमाई, फिर भी एक फिल्म ‘बंद’

बॉलीबुड बॉक्स ऑफिस पर कहने को तो सलमान खान और आमिर खान का राज चलता है लेकिन वास्तविकता में इन दोनों से कहीं ज्यादा कमाई करने वाला एक सितारा है जो बेहद शांतिपूर्ण तरीके से साल में 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लाता है और करीब-करीब 500 करोड़ का कारोबार कर जाता है। जबकि सलमान और आमिर वर्ष में एक फिल्म करते हैं और बमुश्किल 250 करोड़ बॉक्स ऑफिस को प्राप्त होता है। पाठक इस बात को समझ ही गए होंगे कि हम बॉलीवुड के किस अभिनेता की बात कर रहे हैं। जी हाँ, आपने सही अनुमान लगाया हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, पैडमैन और अब ‘बर्डमैन’ के नाम से ख्यात अभिनेता अक्षय कुमार की। इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। ग्लोबली यह फिल्म 600 करोड़ के आँकड़े को पार कर चुकी है और उम्मीद है कि वो जल्द ही 700 करोड़ तक पहुंच जाएगी। हालांकि अभी इसका चीन में प्रदर्शित होना बाकी है। वहाँ तक इस फिल्म को आगामी वर्ष प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म चीन के 56000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित होगी, जिनमें से 47,000 अकेले 3डी स्क्रीन्स होंगी।

आने वाले दो साल में अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर 8 फिल्मों को लेकर आ रहे हैं। इन आठ फिल्मों के नाम हैं—

केसरी

करण जौहर के साथ पहली बार काम कर रहे अक्षय कुमार की ‘केसरी’ आगामी वर्ष होली के मौके पर सिनेमाघरों में धूम मचाती नजर आएगी। सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। यह जोड़ी पहली परदे पर दिखायी देगी।

हाउसफुल 4

मीटू कैम्पन के कारण निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ इन दिनों खासी चर्चा में रही है। इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे थे, जिन पर मीटू कैम्पन के तहत आरोप लगे, जिसके चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साथ ही इस फिल्म में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे नाना पाटेकर को भी बाहर कर दिया गया। फिल्म में बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनॉन और कृति खरबंदा जैसे कलाकारों की लम्बी फेहरिस्त है। यह फिल्म भी आगामी वर्ष प्रदर्शित होने जा रही है। साजिद नडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म से दर्शकों को फुल-एन-एंटरटेनमेंट की उम्मीद है।

bollywood,Akshay Kumar,akshay kumar 2019 up coming movie,kesari,housefull 4,good news,hera pheri 3

पृथ्वीराज चौहान बायोपिक

इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार यशराज फिल्म्स के साथ दूसरी बार काम करने जा रहे हैं। 23 साल पहले उन्होंने यश चोपड़ा के निर्देशन में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में काम किया था। इस फिल्म में उनकी भूमिका सह नायक की थी। उसके बाद अब जाकर अक्षय कुमार उस बैनर की ‘पृथ्वीराज चौहान’ में नजर आने वाले हैं। पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक को निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म में उनके सामने किसी नई नायिका को लिया जाएगा।

गुड न्यूज


यह अक्षय कुमार की करण जौहर के साथ दूसरी फिल्म है। जिसमें वे एक बार फिर से करीना कपूर खान के साथ नजर आएंगे। इससे पहले वे करीना के साथ अजनबी, एतराज, बेवफा, तलाश जैसी फिल्में कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और किआरा आडवाणी भी अहम् भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग हाल में ही शुरू हुई है, जिसकी जानकारी धर्मा प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी थी।

मंगल मिशन

आर.बाल्की के निर्देशन में ‘पैडमैन’ बना चुके अक्षय कुमार उनकी अगली फिल्म ‘मंगल मिशन’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्याबालन नजर आएंगी। लम्बे अरसे बाद उनकी टीम विद्या बालन के साथ बनी है। इससे पहले वे उनके साथ ‘हे बेबी’ में काम कर चुके हैं। ‘मंगल मिशन’ में विद्या बालन के अतिरिक्त उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू जैसी अदाकाराएं दिखाई देंगी। फिल्म को बड़े बजट में बनाकर तैयार किया जाएगा।

bollywood,Akshay Kumar,akshay kumar 2019 up coming movie,kesari,housefull 4,good news,hera pheri 3

हेरा फेरी 3

इस सीरीज की पहली फिल्म ने अक्षय कुमार के करियर को बदलने में अहम् भूमिका निभाई है। लगातार असफलताओं से जूझते अक्षय कुमार के लिए इस फिल्म ने संजीवनी का काम किया था। फिल्म में अक्षय, सुनील और परेश रावल की तिकड़ी को खूब पसंद किया जाता है। कहा जा रहा है कि आगामी वर्ष अक्षय कुमार इस फिल्म को भी शुरू करेंगे, जिसका प्रदर्शन 2020 में होगा।

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म फरवरी 2019 से

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए थे कि अक्षय कुमार फरवरी 2019 से रोहित शेट्टी की अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन अचानक से इस फिल्म की बात मीडिया में आई है।

क्रैक

निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे के साथ ‘बेबी’, ‘स्पेशल 26’, ‘नाम शबाना’ और ‘रूस्तम’ करने वाले अक्षय कुमार ने दो वर्ष पूर्व ‘क्रैक’ नामक फिल्म की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया था, जिसमें इसके प्रदर्शन की तारीख 15 अगस्त 2017 दी गई थी लेकिन यह फिल्म सिर्फ घोषणा तक ही सिमट गई। अब इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यह फिल्म कभी शुरू नहीं होगी और न प्रदर्शित होगा।

एक नामचीन निर्देशक और अभिनेता की यह फिल्म क्योंकर बंद हो गई है इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या यह फिल्म 2020 में शुरू हो सकती है।

अक्षय कुमार की जिन फिल्मों की जानकारी हम आपको दे रहे हैं उन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म कम से कम 1200 से 1400 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होंगी ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड के असली ‘सुल्तान’ सलमान खान या आमिर नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल