इस वर्ष अपनी पहली 100 करोड़ी फिल्म देने वाले अजय देवगन (Ajay Devgn) ने आगामी 17 मई को प्रदर्शित होने वाली अपनी दूसरी फिल्म ‘दे दे प्यार दे (De De Pyar De)' की पहली झलक जारी कर दी है। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ तब्बू (Tabbu) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आएंगी। इस फिल्म के पोस्टर को अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी ट्वीट कर शेयर किया है। जारी किए गए पोस्टर में अजय देवगन (Ajay Devgn) दो कारों के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक कार के बोनट पर रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) बैठी हैं और दूसरी कार के बोनट में तब्बू (Tabbu) बैठी दिखाई दे रही हैं।
Don't try this at home! 😝#DeDePyaarDeFirstLook
In cinemas 17th May.@DeDePyaarDe #Tabu @Rakulpreet
पोस्टर को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि अजय का कैरक्टर फिल्म में दो महिलाओं के बीच झूलता दिखाई देगा। पोस्टर देखकर ऐसा भी लग रहा है कि अजय का कैरक्टर दो अलग-अलग देशों में अफेयर करता दिखाई देगा।
अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ट्विटर पर भी इस पोस्टर को शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘इसे घर पर ट्राई न करें।’ भूषण कुमार और लव रंजन द्वारा निर्मित की गई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ इस साल 17 मई को प्रदर्शित होगी।














