न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोलमाल अगेन के बाद अजय देवगन की अगली फिल्म, बॉक्स ऑफिस को उम्मीद कम

आगामी माह की 16 तारीख को अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Feb 2018 10:18:14

गोलमाल अगेन के बाद अजय देवगन की अगली फिल्म, बॉक्स ऑफिस को उम्मीद कम

आगामी माह की 16 तारीख को अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। लगभग दो सप्ताह पूर्व इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसको पसन्द किया गया लेकिन उसके बाद भी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कोई जिज्ञासा नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अजय देवगन की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त होगी।

गत वर्ष अजय देवगन की दो फिल्मों बादशाहो और गोलमाल अगेन का प्रदर्शन हुआ था, जिसमें बादशाहो असफल रही और गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। लेकिन यह सफलता अजय देवगन को नहीं बल्कि रोहित शेट्टी को मिली, जिसकी वजह से उनकी आगामी फिल्म ‘सिम्बा’ को बड़ा निर्माता करण जौहर मिला।

दर्शकों द्वारा इसका ट्रेलर पसन्द किया गया है लेकिन यह फिल्म ट्रेंड नहीं हो पायी है। हालांकि जैसे-जैसे फिल्म की प्रदर्शन तिथि नजदीक आती जा रही है सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएँ होने लगी हैं।

bollywood,ajay devgn,raid,box office,bollywood news

रेड वर्ष 1980 में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित है। उत्तर प्रदेश में हए एक हाई प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन गंगाजल और सिंघम के अवतार में नजर आएंगे। दर्शकों को धीर, गम्भीर और बुलंद अजय देवगन पसन्द आते रहे हैं ऐसे में कहा जा रहा है कि माउथ पब्लिसिटी के बलबूते यह फिल्म सफलता प्राप्त कर लेगी।

इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है जो इससे पहले नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर जैसी फिल्में बना चुके हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई तूफान नहीं मचाया था लेकिन राजकुमार गुप्ता के निर्देशन की तारीफ जरूर हुई थी। ऐसे में अपनी तीसरी फिल्म को अजस देवगन के नाम पर सफल बनाने में राजकुमार कामयाब हो पाते हैं या नहीं यह एक माह बाद पता चलेगा, जब ‘रेड’ का प्रदर्शन होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह