न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म समीक्षा: ‘टोटल धमाल’ सब कुछ है, नहीं है तो मनोरंजन

निर्देशक इन्द्र कुमार की हालिया प्रदर्शित ‘टोटल धमाल’ को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। प्रमोशन के दौरान सितारों ने कहा था कि दर्शक इसको देखते हुए हंस-हंस कर पागल हो जाएंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 22 Feb 2019 4:39:11

फिल्म समीक्षा: ‘टोटल धमाल’ सब कुछ है, नहीं है तो मनोरंजन

निर्माता: अजय देवगन, इन्द्र कुमार, अशोक ठाकरिया, कुमार मंगल, मंगत पाठक, श्री अधिकार ब्रदर्स
निर्देशक : इन्द्र कुमार
सितारे : अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, जॉनी लीवर
रेटिंग: 2/5

निर्देशक इन्द्र कुमार की हालिया प्रदर्शित ‘टोटल धमाल’ को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। प्रमोशन के दौरान सितारों ने कहा था कि दर्शक इसको देखते हुए हंस-हंस कर पागल हो जाएंगे। लेकिन फिल्म को देखने के बाद ऐसा एक भी दृश्य नजर नहीं आया जिस पर खुलकर हंसी आए। सितारों की फौज में सिर्फ जावेद जाफरी और संजय मिश्रा ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने कॉमिक अंदाज से थोड़ा बहुत हंसाया है। अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख ओवर कॉन्फिडेन्स का शिकार हो गए हैं। उनके चेहरे पर आने वाले भावों को देखकर साफ झलकता है कि वे हंसाने का जबरदस्ती प्रयास कर रहे हैं।

ajay devgn,anil kapoor,madhuri dixit,arshad warsi,sanjay mishra,javed jaferi,johny lever,indra kumar,total dhamaal,total dhamaal movie review,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इन्द्र कुमार मध्यान्तर तक सितारों का परिचय ही कराते नजर आते हैं। कुछ जगहों पर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की नोंकझोंक पसन्द आती है। मध्यान्तर के बाद फिल्म की गति इतनी तेज रखी गई है कि मनोरंजन उसमें पूरी तरह से खो गया है। यह पूरी तरह से इन्द्र कुमार की असफलता है जो इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ भी दर्शकों को मनोरंजन नहीं दे पाए हैं।

फिल्म का कथानक इस सीरीज की पहली फिल्म ‘धमाल’ की पूरी तरह से नकल है। पहले भाग की तरह यहाँ भी चोरी हुए पैसों के पीछे भागने का काम है। पैसों को लेकर भाग दौड़ और बीच-बीच में कॉमेडी सिचुएशन की तो भरमार है लेकिन इसमें पुरानी पंच लाइन्स को दोहराया गया है। फिल्म का एक भी दृश्य ऐसा नहीं है जो पुरानी ‘धमाल’ की याद न दिलाता हो। इसी के चलते कुछ भी नयापन देखने को नहीं मिलता है।

फिल्म में ग्रैंड प्रोडक्शन वैल्यू है। बहुत बड़े पैमाने पर फिल्म को शूट किया गया है। फैशन भी एग्जॉटिक है। लेकिन लेखन और एक्शन की कमी के चलते यह सब व्यर्थ लगता है। फिल्म का छायांकन कमाल है। एडिटिंग बेहद पोची है। फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जिन्हें देखकर लगता है कि इनकी कोई आवश्यकता ही नहीं थी। वीएफएक्स उतना उत्कृष्ठ नहीं है जितनी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म की पटकथा और कहानी में बासीपन साफ नजर आता है। इतने बड़े सितारों को साथ लेकर किसी नई कहानी पर काम किया जाता तो निश्चित रूप से यह एक कामयाब फिल्म होती।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इस फिल्म ने सितारों की भीड़ के चलते दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाबी प्राप्त की है लेकिन यह कामयाबी लम्बे समय के लिए नहीं है। फिल्म देखकर बाहर आते ही दर्शक इसकी जबरदस्त आलोचना करते नजर आते हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता की उम्मीद करना बेमानी नजर आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम