न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और बायोपिक के निर्माण में ‘सिंघम’, ‘इश्क’ का निर्देशक देगा साथ

निर्देशक अभिनेता और निर्माता की यह जोड़ी ‘द बिग बुल’ नामक फिल्म का निर्माण करने जा रही है, जो कुख्यात स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी पर आधारित होगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 2:47:26

एक और बायोपिक के निर्माण में ‘सिंघम’, ‘इश्क’ का निर्देशक देगा साथ

बॉलीवुड में ‘सिंघम’ के नाम से ख्यात अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनसे कुछ में वे अभिनय कर रहे हैं और कुछ का निर्माण। अब जो ताजा समाचार उनको लेकर आ रहे हैं उनके अनुसार अजय देवगन ने एक और फिल्म का निर्माण करने का निर्णय लिया है जिसे वे ‘दिल’, ‘बेटा’, ‘राजा’, ‘इश्क’, ‘मन’, ‘मस्ती’, ‘धमाल’ और इन दिनों ‘टोटल धमाल’ बना रहे इन्द्र कुमार के साथ बनाएंगे। इस फिल्म के लिए अजय देवगन करीब 14 साल बाद इंद्र कुमार के साथ दोबारा काम करने वाले हैं। दोबारा इसीलिए क्योंकि अजय देवगन पहले से ही उनकी फिल्म ‘टोटल धमाल’ कर रहे हैं। इससे पहले इन दोनों ने करीब 14 साल पहले फिल्म ‘मस्ती’ में साथ काम किया था।

बताया जा रहा है कि निर्देशक अभिनेता और निर्माता की यह जोड़ी ‘द बिग बुल’ नामक फिल्म का निर्माण करने जा रही है, जो कुख्यात स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म को कुक्की गुलाटी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन किसी प्रकार का कोई किरदार अभिनीत करने नहीं जा रहे हैं अपितु वे इस फिल्म का सिर्फ निर्माण करेंगे। इन दिनों इस फिल्म के किरदारों के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है। ऐसे में कौन इस फिल्म में हर्षद मेहता की भूमिका अभिनीत करेगा यह साफ नहीं हो पाया है।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,indra kumar,harshad mehta,the big bull,biopic

गौरतलब है कि हर्षद मेहता साल 1992 में हुए स्टॉक एक्सचेंज घोटाले का मास्टर माइंड था। हर्षद मेहता पर करीब 27 आपराधिक मुकदमे दर्जे हुए थे, जिनमें से केवल 4 में वो दोषी पाए गए थे। 23 मामलों में उन्हें बरी कर दिया गया था। इस घोटाले के सामने आने से पहले हर्षद मेहता को ‘बिग बुल’ कहा जाता था। साल 2001 में हर्षद मेहता की मौत हो गई थी। हर्षद मेहता की मौत के 17 साल बाद भी लोग उन्हें स्टॉक मार्केट की दिशा और दशा बदलने का श्रेय देते हुए उन्हें याद करते हैं।

बात करें अजय देवगन के वर्तमान की तो इन दिनों वे 7 फिल्मों में व्यस्त हैं जिनमें से उनकी पहली फिल्म ‘टोटल धमाल’ 22 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाले हैं। ज्ञातव्य है कि इस फिल्म का क्लैप शॉट आमिर खान ने दिया था, जो इन्द्र कुमार के साथ ‘दिल’, ‘इश्क’ और ‘मन’ में काम कर चुके थे। वैसे यह फिल्म इस वर्ष 7 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन इसके वीएफएक्स वर्क के पूरा न होने के कारण इसे तीन महीने के लिए आगे सरकार दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम