न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो धमाकों की तैयारी में राजकुमार गुप्ता, पहला ‘मोस्ट वांटेड’

‘रेड’ की सफलता के बाद फिल्ममेकर राजकुमार गुप्ता एक साथ दो फिल्मों पर काम करने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 12:21:04

दो धमाकों की तैयारी में राजकुमार गुप्ता, पहला ‘मोस्ट वांटेड’

‘रेड’ की सफलता के बाद फिल्ममेकर राजकुमार गुप्ता एक साथ दो फिल्मों पर काम करने जा रहे हैं। उनकी यह दोनों फिल्में दो अलग-अलग सितारों के साथ बनाई जाएंगी। जिन दो सितारों के साथ वे काम करने जा रहे हैं उनमें शामिल हैं अर्जुन कपूर और ऋतिक रोशन। राजकुमार गुप्ता की पहली फिल्म अर्जुन कपूर के साथ शुरू होगी जो कि ‘रेड’ की ही तरह उनकी यह कहानी भी रियल लाइफ से प्रेरित होगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर इंटेलिजेंस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का नाम ‘मोस्ट वॉन्टेड’ होगा।

सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म एक असली सीक्रेट मिशन पर आधारित है जो कि इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड टेररिस्ट को पकडऩे के लिए 2012 से 2014 के बीच चलाया गया था। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल और दिल्ली में भी होगी। इसकी शूटिंग इसी साल शुरू की जाएगी। खबरची के अनुसार कुछ सप्ताह पहले ही राजकुमार गुप्ता ने फिल्म में लीड रोल प्ले करने के लिए अर्जुन कपूर को फाइनल किया है। दोनों के बीच इस प्रॉजेक्ट को लेकर कुछ बातचीत भी हुई है। अर्जुन को फिल्म की पटकथा बहुत पसंद आई है। राजकुमार गुप्ता अपनी फिल्म को एक ही शेड्यूल में पूरा करते हैं इसलिए उन्होंने अर्जुन कपूर से एक मुश्त तारीखों की मांग की है। बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर अपनी डायरी को देख रहे हैं, जिससे वे इस फिल्म में काम कर सकें।

bollywood,raid,rajkumar gupta,arjun kapoor,most wanted,Hrithik Roshan,black tiger,most wanted movie,black tiger movie

वहीं दूसरी ओर राजकुमार गुप्ता ऋतिक रोशन को लेकर भी फिल्म बनाने जा रहे हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने निर्देशक राजकुमार गुप्ता की अगली फिल्म ‘ब्लैक टाइगर’ को हरी झंडी दे दी है। ज्ञातव्य है कि राजकुमार गुप्ता की अजय देवगन अभिनीत हालिया प्रदर्शित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। ऋतिक रोशन को लेकर ‘ब्लैक टाइगर’ के नाम से बनने वाली उनकी यह फिल्म भी वास्तविक घटना पर आधारित है। यह कुछ उसी तरह की है जैसी की नो वन किल्ड जेसिका और रेड रही हैं। ऋतिक रोशन इन दिनों सुपर-30 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वे यशराज फिल्म्स की एक्शन प्रधान फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे और फिर उनके पिता राकेश रोशन उन्हें लेकर ‘क्रिश’ के चौथे भाग पर काम शुरू करेंगे। क्रिश-4 2020 दीवाली पर प्रदर्शित होगी, इसकी घोषणा राकेश रोशन ने गत वर्ष ही कर दी है।

ऋतिक रोशन के साथ फिल्म शुरू करने से पहले राजकुमार गुप्ता ‘वांटेड मोस्ट’ नामक फिल्म बनाएंगे, जो की सत्य घटना पर आधारित एक आम आदमी की कहानी है। इस फिल्म के बाद ही वे ऋतिक की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। ऋतिक रोशन ने भी अभी तक राजकुमार गुप्ता की फिल्म साइन नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी