न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना कैफ: एक बार फिर सलमान के हाथ, क्या मिलेगी सफलता

गत वर्ष 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई शाहरुख खान अभिनीत ‘जीरो’ में अपने अभिनय से प्रभावित करने वाली कैटरीना कैफ के करियर की डोर एक बार फिर से सलमान खान के हाथ में है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 10:31:33

कैटरीना कैफ: एक बार फिर सलमान के हाथ, क्या मिलेगी सफलता

गत वर्ष 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई शाहरुख खान अभिनीत ‘जीरो’ में अपने अभिनय से प्रभावित करने वाली कैटरीना कैफ के करियर की डोर एक बार फिर से सलमान खान के हाथ में है। हाल ही में समाचार आए थे कि कैटरीना कैफ ने सलमान खान के कहने पर वरुण धवन अभिनीत और रेमो डिसूजा निर्देशित डांस फिल्म से अपने आप को दूर कर लिया है। पिछले एक साल से कैटरीना इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में थी, क्योंकि वे अपनी उम्र से छोटे वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही थीं।

bollywood,zero,katrina kaif,Salman Khan,Shah Rukh Khan

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की उन खुशकिस्मत नायिकाओं में शुमार हैं जिन्हें खान तिकडी के साथ काम करने का मौका मिला है। अपने शुरूआती दौर से ही सलमान खान के साथ फिल्मों में नजर आने वाली कैटरीना कैफ का करियर तब परवान चढा जब उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जब तक है जान’ में काम करने का मौका मिला। यह पहला मौका था जब उन्हें रोमांस किंग के साथ रोमांस करने का मौका मिला। वर्ष 2013 में उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल खान आमिर खान का साथ मिला। मौका था आदित्य चोपडा की सफल फ्रेंचाइजी ‘धूम’ का तीसरा भाग ‘धूम-3’, जिसमें आमिर खान ने दोहरी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद आमिर खान कैटरीना कैफ के मुरीद हो गए और एक बार फिर उन्होंने कैटरीना कैफ को अपनी नायिका बनाया ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में जो गत वर्ष दीवाली पर प्रदर्शित हुई लेकिन असफल हो गई।
शाहरुख के साथ रोमांस कर चुकी कैटरीना एक बार फिर ‘जीरो’ में शाहरुख के सपनों की रानी बनकर आईं। इस फिल्म से शाहरुख खान और ‘जीरो’ की टीम को बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन अफसोस यह फिल्म उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पायी। इस फिल्म का व्यापक असफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 200 करोड के बजट में बनी यह फिल्म मात्र 85 करोड के कारोबार पर अटक गई।

bollywood,zero,katrina kaif,Salman Khan,Shah Rukh Khan

बॉलीवुड में खान तिकडी के नाम से ख्यात आमिर-सलमान-शाहरुख में से अब कैटरीना कैफ का करियर सलमान खान के हाथों में है। कैटरीना कैफ उनकी काफी फेवरेट नायिका हैं। वे कैटरीना के साथ ‘मैंने प्यार क्यूं किया’, ‘पार्टनर’, ‘युवराज’, ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्में दे चुके हैं। इन फिल्मों में एक मात्र ‘युवराज’ (निर्माता निर्देशक सुभाष घई) ऐसी रही जो असफल रही है और ‘टाइगर’ सीरीज की दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। लेकिन अब असली सवाल यह उठता है कि क्या सलमान खान कैटरीना के करियर को परवान चढाने में सफल हो पाएंगे। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि खुद सलमान खान का करियर डगमगाने लगा है। उनकी पिछली फिल्म ‘रेस-3’ वो नहीं प्राप्त कर सकी जिसकी उम्मीद थी। ऐसे में अब उनकी सफलता ‘भारत’ पर निर्भर करती है जिसमें यह दोनों सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी, जिसे अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। अली सलमान व कैटरीना के साथ ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ व ‘गुंडे’ बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम