न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावत' के बाद अब कंगना की 'मणिकर्णिका' का विरोध शुरू, ब्राह्मण बोले - शूटिंग तुरंत रोक देनी चाहिए

दीपिका पादुकोण की फिल्‍म 'पद्मावत' का राजस्थान में जमकर हुए विरोध के बाद अब कंगना रनौत की फिल्‍म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' के लिए चिंता वाली खबर आ रही है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 06 Feb 2018 2:41:03

'पद्मावत' के बाद अब कंगना की 'मणिकर्णिका' का विरोध शुरू, ब्राह्मण बोले - शूटिंग तुरंत रोक देनी चाहिए

दीपिका पादुकोण की फिल्‍म 'पद्मावत' का राजस्थान में जमकर हुए विरोध के बाद अब कंगना रनौत की फिल्‍म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' के लिए चिंता वाली खबर आ रही है। 'पद्मावत' का जहां राजस्‍थान की श्री राजपूत करणी सेना ने विरोध किया वही अब 'मणिकर्णिका' पर राजस्‍थान की 'ब्राह्मण महासभा' ने अपना विरोध जताया है। इस समय 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग राजस्थान में जारी है। जयपुर में इस फिल्‍म की शूटिंग करने के बाद जानकारी के अनुसार कंगना जोधपुर में शूटिंग कर रही हैं और जल्‍द ही वह बीकानेर में भी शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

bollywood,deepika padukone,padmaavat,padmavati,kangana ranaut,manikarnika the queen of jhansi,bollywood news

आखिर इस विरोध की वजह क्या है

फिल्म 'मणिकर्णिका में कंगना रनौत लीड रोल निभा रही हैं। विरोध कर रही सर्व ब्राह्मण महासभा का कहना है कि फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया जा रहा है और इसकी शूटिंग तुरंत रोक देनी चाहिए। इस फिल्म के खिलाफ करणी सेना भी सर्व ब्राह्मण महासभा का साथ देने वाली है। 'सर्व ब्राह्मण महासभा' के राज्य अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। फिल्म के कुछ सीन और गाने की शूटिंग के दौरान हमें पता चला कि इसमें रानी लक्ष्मी बाई को एक अंग्रेज के साथ अफेयर करते दिखाया जाएगा।" मिश्रा ने आगे कहा, "हमने पढ़ा की फिल्म के कुछ हिस्से एक किताब से लिए गए हैं जिसका नाम रानी है। इसे लंदन की लेखिका जयश्री मिश्रा ने लिखा है। किताब के विवादित होने की वजह से इसे उत्तर प्रदेश सरकार ने बैन किया हुआ है। वहीं फिल्म मेकर ने इस प्रतिबंधित किताब के आधार पर अपनी फिल्म बनाई है।"

bollywood,deepika padukone,padmaavat,padmavati,kangana ranaut,manikarnika the queen of jhansi,bollywood news

'बाहुबली' के लेखक ने लिखी कहानी

बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्‍मीबाई के जीवन पर बन रही फिल्‍म है। इस फिल्‍म के राइटर बॉलीवुड के जाने माने लेखक के. वी. विजयेंद्र हैं जिन्होंने 'बाहुबली', 'बाहुबली द कनक्लूजन' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सफल फिल्मों की कहानी लिखी हैं। जबकि फिल्‍म के गीत और संवाद प्रसून जोशी ने लिखे हैं।

1857 की नायक रहीं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 1828 में बनारस में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। रानी लक्ष्‍मीबाई का बचपन तुलसी घाट के बगल अस्सी और रीवा घाट पर बीता। यहीं घाट की सीढ़ियों पर उन्होंने घुड़सवारी और तलवारबाजी भी सीखी। बाद में जीवन में कई उतार चढ़ाव आये। बच्चे को खोया, फिर पति को खोया, फिर राजपाट खोया। लेकिन नहीं खोया तो आत्मबल।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह