न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफलता के रथ पर सवार ‘विक्की डोनर’, 2019 में होगा 150 करोड़ का धमाका

‘बधाई हो’ और ‘अंधाधुन’ की सफलता के बाद आयुष्मान खुराना के पास एक के बाद एक जबरदस्त फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 3:00:27

सफलता के रथ पर सवार ‘विक्की डोनर’, 2019 में होगा 150 करोड़ का धमाका

वर्ष 2018 में बॉक्स ऑफिस पर जिन फिल्मों ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की उनमें गीतकार-गायक-संगीतकार और अभिनेता आयुष्मान खुरान (Ayushmann Khurrana) की दो फिल्मों—अंधाधुन (Andhadhun) और बधाई हो (Badhaai Ho)—भी शामिल रही हैं। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। विशेष रूप से ‘बधाई हो’, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ के आंकड़े को छुआ। आयुष्मान खुराना की यह दोनों फिल्में कंटेंट आधारित थी, जिसमें इनके अभिनय ने तडक़ा लगाया था।

‘बधाई हो’ और ‘अंधाधुन’ की सफलता के बाद आयुष्मान खुराना के पास एक के बाद एक जबरदस्त फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने एकता कपूर की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में काम करने की सहमति दी थी और अब उनके हाथ एक और बड़े निर्माता दिनेश विजन की फिल्म ‘बाला (Bala)’ लगी है। बताया जा रहा है कि दिनेश विजन की यह फिल्म अमर कौशिक निर्देशित करेंगे, जिनकी इस वर्ष ‘स्त्री’ ने बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। यह एक रॉम-कॉम फिल्म है, जिसमें त्वचा के रंग को लेकर संदेश दिया जाएगा।

bollywood,andhadhun,badhaai ho,ayushmann khuraana,bala,dream girl,bhumi pednekar

‘मुंबई मिरर’ के अनुसार आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी। इन दोनों की जोड़ी इससे पहले ‘दम लगा के हइशा’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ में नजर आ चुकी है। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की साथ में की गई पिछली दोनों फिल्में सुपरहिट रही हैं और अब ‘बाला’ से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।

हाल में दिए अपने एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने मुंबई मिरर को कहा कि, ‘हमारी फिल्म बताने की कोशिश करेगी कि लोगों को इंसानों से प्यार करना चाहिए ना कि किसी के रूप रंग से। आज कल कई सारे रिश्ते इसी वजह से टूट जाते हैं क्योंकि लोगों को लगता है कि उनका साथी खूबसूरती के मानकों खरा नहीं उतरता है।’

bollywood,andhadhun,badhaai ho,ayushmann khuraana,bala,dream girl,bhumi pednekar

एक तरफ जहाँ आयुष्मान खुराना इन दो फिल्मों में नजर आएंगे वहीं दूसरी ओर बात करें भूमि पेडनेकर की तो वो आगामी वर्ष ‘सोन चिरैया’ नामक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘इश्किया’ और ‘डेढ़ इश्किया’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक