न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 की पहली 200 करोड़ी फिल्म, नहीं बनेगी अब

ऐसा लगता है अभिनेता ऋतिक रोशन और निर्माता आदित्य चोपड़ा के गण आपस में मिल नहीं पा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Feb 2018 11:33:31

2019 की पहली 200 करोड़ी फिल्म, नहीं बनेगी अब

ऐसा लगता है अभिनेता ऋतिक रोशन और निर्माता आदित्य चोपड़ा के गण आपस में मिल नहीं पा रहे हैं। कभी ब्लॉकबस्टर ‘धूम-2’ देने वाली यह जोड़ी अपनी अगली फिल्म को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती है लेकिन फिर फिल्म किसी और के पास चली जाती है।

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व आदित्य चोपड़ा ने ऋतिक रोशन को लेकर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का निर्माण करना चाहा था लेकिन कभी पटकथ तो कभी फीस को लेकर इन दोनों के गण आपस में नहीं मिले जिसके चलते यह फिल्म आमिर खान के खाते में गई और यह इस वर्ष दीवाली पर प्रदर्शित होने जा रही है।

bollywood,bollywood news,aditya chopra,Hrithik Roshan,bollywood news

कुछ माह पूर्व आदित्य चोपड़ा ने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेकर एक फिल्म की घोषणा की जिसमें ऋतिक और टाइगर गुरु शिष्य की भूमिका करने वाले थे। कहा जा रहा था कि यह जबरदस्त एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जिसमें इन दोनों सितारों के बेहतरीन डांस भी शामिल होंगे। इस अनाम फिल्म को आगामी वर्ष 25 जनवरी को प्रदर्शित करने की घोषणा की गई।

bollywood,bollywood news,aditya chopra,Hrithik Roshan,bollywood news

इस फिल्म को लेकर जो समाचार अब प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार यह फिल्म अब टल गई है। इस फिल्म का लेखन निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ आनन्द ने जो पटकथा आदित्य चोपड़ा को सौंपी वो उससे खुश नहीं हुए और उन्होंने उसे सिद्धार्थ को वापस लौटाते हुए इस पर पुन: काम करने को कहा है। जिसके मद्देनजर अब यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को प्रदर्शित नहीं हो सकेगी। इस फिल्म की तारीखों के लिए आदित्य चोपड़ा को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि ये दोनों सितारे अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त रहेंगे जिसके चलते आदित्य को इस वर्ष के मध्य तक तो उनकी तारीखें नहीं मिल सकती और फिल्म शुरू नहीं हो सकती।

अब देखने वाली बात यह है कि क्या आदित्य चोपड़ा अपनी इस फिल्म का निर्माण भविष्य में ऋतिक रोशन के साथ ही कर पाएंगे या यह फिल्म भी बॉलीवुड के किसी दूसरे खान के खाते में चली जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल