न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्मी करियर से जुडी अहम् बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्मी करियर से जुडी अहम् बातें

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Feb 2018 2:20:05

जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्मी करियर से जुडी अहम् बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां श्रीदेवी की हार्ट अटैक से तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। वो परिवार के साथ शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां, जान्‍हवी और खुशी कपूर हैं। एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। हर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख जाहिर कर रहा है।

bollywood,sridevi,jeetendra,mithun chakraborty,bollywood news

श्रीदेवी के फिल्मी करियर की बड़ी बातें

# श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज चार की साल की छोटी उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से कर दी थी।

# साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद श्रीदेवी ने 1979 में बतौर मुख्य कलाकार फिल्म ‘सोलहवां साल’ से अपने हिंदी फ़िल्म करियर की शुरुआत की।

# श्रीदेवी के पिता तमिलनाडु में वकील थे। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। उनकी बहन का नाम है श्रीलता और दो भाईयों के नाम हैं आनंद और सतीश हैं।

bollywood,sridevi,jeetendra,mithun chakraborty,bollywood news

# श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई यादगार और शानदार किरदार निभाए। उन्होंने हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म ‘सीता और गीता’ की रीमेक ‘चालबाज’ में डबल रोल निभाया। तो पंकज पराशर के निर्देशन में अंजू और मंजू के किरदार को निभा कर उन्होनें बॉलीवुड में अपना जलवा कायम किया था।

# श्रीदेवी ने 1983 में एक फिल्म की थी जिसका नाम था ‘सदमा’। इस फिल्म में वो सुपस्टार अभिनेता कमल हासन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में अभिनय के बाद श्रीदेवी को समीक्षकों की चौतरफा तारीफें मिली थीं।

# श्रीदेवी को अपने साथ काम कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों की शादी को लेकर बाजार में खबरें भरी पड़ी थीं जिसके बाद मिथुन को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की सफाई देनी पड़ी थी।

bollywood,sridevi,jeetendra,mithun chakraborty,bollywood news

# लव लाइफ के बारें में बात करे तो श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के किस्से पूरे बॉलीवुड में काफी फेमस रहे लेकिन मिथुन के अलावा श्रीदेवी का नाम जितेंद्र से भी जुड़ा। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' से ही श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों में पहचान मिली थी। 'हिम्मतवाला' जबरदस्त हिट रही और ये जोड़ी बॉलीवुड की हॉट केक बन गयी। जल्द ही दोनों के रोमांस के चर्चे भी आम हो गए। जितेंद्र को लेकर श्रीदेवी ने अपनी चाहत का इजहार किया तो बात जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर तक पहुंच गई। जिसके बाद जीतेन्द्र और शोभा कपूर में रिश्तों में तनाव बढ़ गया। इस तनाव को दूर करने को लेकर जब जितेंद्र ने श्रीदेवी को अपने घर बुलाकर अपनी पत्नी से मिलवाया, तो शोभा कपूर और बेटी एकता कपूर ने उनकी ऐसी खातिरदारी की जिसे श्रीदेवी सालों बाद भी नहीं भुला पाई और यही मुलाकात जितेन्द्र और श्रीदेवी के रिश्ते में खटास की वजह बन गई।

# श्रीदेवी ने 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी कर फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन फिल्में छोड़ने के बाद वो कई मशहूर टीवी शोज में नजर आईं थीं।

# श्रीदेवी ने साल 2012 में हिन्दी फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से फिल्मी दुनिया में वापसी की थी। हिंदी सिनेमा में लंबे समय बाद वापसी करने वाली श्रीदेवी ने अपने शानदार अभिनय से आलोचकों और दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया था।

bollywood,sridevi,jeetendra,mithun chakraborty,bollywood news

# श्रीदेवी को भारत सरकार की तरफ से 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘चालबाज’ (1992) और ‘लम्हे’ (1990) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

# ये वो फिल्में हैं जिन्होनें श्रीदेवी को बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ाई। सोलवां सावन, सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इन्कलाब, तोहफा, सरफरोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नजराना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर कानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे, हीर रांझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चांद का टुकड़ा, गुमराह, लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह