न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर आई नन्हीं परी, शादी के 6 माह बाद बनीं मां

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ( Neha Dhupia ) और उनके पति अंगद बेदी ( Angad Bedi ) के घर आज सुबह रविवार को बेटी ने जन्म लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Nov 2018 2:35:04

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर आई नन्हीं परी, शादी के 6 माह बाद बनीं मां

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ( Neha Dhupia ) और उनके पति अंगद बेदी ( Angad Bedi ) के घर आज सुबह रविवार को बेटी ने जन्म लिया। मां और बेटी दोनों हेल्दी हैं। नेहा और अंगद ने इसी साल अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया था। इसके बाद नेहा की प्रेग्नेंसी को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आई और आखिरकार इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को खुद फैंस के साथ साझा किया। पति अंगद बेदी ने अगस्त में नेहा की प्रेग्नेंट होने की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है। हाल ही में 'नो फिल्टर नेहा' शो में अंगद बेदी ने बताया कि नेहा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं।

नेहा ने इससे पहले कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "और यह नई शुरुआत। हम तीन।"

वीडियो में किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ( Neha Dhupia ) और एक्टर अंगद बेदी ( Angad Bedi ) ने इस साल 10 मई को अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। नेहा की शादी की भनक तब तक किसी को नहीं हुई, जब तक नेहा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो पोस्ट नहीं की। वही शादी के कुछ ही दिनों बाद अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना देकर एक बार फिर सबको झटका दिया था। लेकिन यह शादी इतने सीक्रेट तरीके से शादी करने का रहस्य अब जाकर उजागर हुआ है। नेहा के शो 'नो फिल्टर नेहा' अंगद ने बताया कि नेहा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी।

नेहा के शो 'नो फिल्टर नेहा' में अंगद ने यह खुलासा किया है। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया था जिसमें अपने शो में वह अपने पति अंगद का ही इंटरव्यू कर रही हैं। इस इंटरव्यू में अंगद काफी बोल्ड अंदाज में अपने जीवन के कई राज खोलते नजर आ रहे हैं। जैसे अंगद यहां कह रहे हैं कि 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो उन्हें बहुत 'डांट' पड़ी थी।' अंगद ने बड़ी ही बोल्डनेस के साथ बताया कि नेहा के साथ 7 फेरे लेने से पहले उन्होंने लगभग 75 महिलाओं को डेट किया है। वो अपने से ज्यादा उम्र की भी कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं। अंगद ने बताया कि वह नेहा से पहले किसी भी लड़की के साथ इतने लंबे समय तक रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं।

इतना ही नहीं इस वीडियो में यह बात भी सामने आई कि शादी के पहले अंगद अपनी गर्लफ्रेंड नेहा के फ्लेट में ही रहते थे। लेकिन जब प्रेग्नेंसी की बात सामने आई तो नेहा ने अंगद का सामान घर से बाहर फेंक दिया था। मजेदार बात तो यह है कि ये कपल बेहद मजाकिया मूड में यह बातें सुना रहा है।

बता दें कि नेहा अपनी प्रेग्नेंसी के बाद से ही मीडिया में छाई हुई थीं। इसकी वजह है उनका कमाल का फैशनसेंस और अपनी प्रेग्नेंसी के बाद भी उनका पूरी तरह एक्टिव होकर काम करना। कुछ समय पहले नेहा ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह मैटरनिटी लीव लेने को ठीक नहीं मानती इसलिए वह पूरे समय काम करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। अब उन्होंने बेटी को जन्म दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक