न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेब खर्चे के लिए ट्रेन में गाना गाता था ये एक्टर,असल जिंदगी में भी बन चुका है 'विकी डोनर'

बहुमुखी प्रतिभा के धनी बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना Ayushmann Khurrana आज यानि 14 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Sep 2018 10:03:55

जेब खर्चे के लिए ट्रेन में गाना गाता था ये एक्टर,असल जिंदगी में भी बन चुका है 'विकी डोनर'

बहुमुखी प्रतिभा के धनी बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना Ayushmann Khurrana आज यानि 14 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है। आयुष्मान ने महज 17 साल की उम्र में उस वक्त लाइमलाइट में आए थे जब उन्होंने चैनल वी के रियलिटी शो 'पॉपस्टार' में सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान खुराना रेडियो में बतौर आरजे काम करते थे। बिग एफएम पर उनका शो 'मान न मान, मैं तेरा आयुष्मान' सुपरहिट रहा था। एमटीवी का पॉपुलर शो रोडीज जीतने के बाद आयुष्मान खुराना चर्चा में आए। इसके बाद आयुष्मान ने बतौर वीजे एमटीवी के लिए कई शोज किए। फिल्मी दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक डायरेक्टर शूजित सरकार ने दिया। साल 2012 में आयुष्मान ने शूजित की सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से डेेब्यू किया।

bollywood,ayushmann khurrana,ayushmann khurrana birthday,ayushmann khurrana birthday special

इस फिल्म में आयुष्मान स्पर्म डोनर बने थे। कहा जाता है कि साल 2004 में आयुष्मान ने असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेट किया था। तो चलिए आपको आयुष्मान खुराना की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं। अपने स्ट्रगल के दिनों में आयुष्मान खुराना कॉलेज के ग्रुप के साथ गोवा गए थे। कहा जाता है कि उस वक्त आयुष्मान के पास ट्रिप के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। इस वजह से उन्होंने उस वक्त ट्रेन में गाना गाकर पैसे इकट्ठे किए थे। इसके बाद वह लगातार ट्रेन में गाना गाने लगे और अपना जेब खर्च निकालने लगे।

आयुष्मान की लव मैरिज हुई है। कहा जाता है जब आयुष्मान ने ताहिरा को प्रपोज किया था उस वक्त बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया था। ताहिरा ने जब आयुष्मान से पूछा था कि तुम क्या करना चाहते हो। इस पर आयुष्मान ने कहा था एक्टर। जवाब सुनकर ताहिरा हंस पड़ी थीं और शादी के लिए हां बोलकर उन्हें चैलेंज दिया था।

bollywood,ayushmann khurrana,ayushmann khurrana birthday,ayushmann khurrana birthday special

कहा जाता है कि शादी के समय आयुष्मान के पास महज 10 हजार रुपए थे। 11 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली थी। कई बार इंटरव्यू में आयुष्मान कह चुके हैं कि एक्टर बनने के बाद सब कैसे मैनेज होगा नहीं पता था पर सब अपने आप हो गया। आयुष्मान पहली बार 1992 में शाहरुख खान से मिले थे। उस वक्त किंग खान 'माया मेमसाब' फिल्म की शूटिंग में कर रहे थे। आयुष्मान को उस समय नहीं पता था कि वह शाहरुख खान हैं। हालांकि वह उन्हें चेहरे से पहचानते थे। शाहरुख को देखकर आयुष्मान ने अपने पापा से कहा था कि यह तो फौजी वाले हैं ना। कहा जाता है कि जब आयुष्मान दिल्ली में बिग 92.7 में आरजे थे तो उन्होंने शाहरुख खान को एक चिट्ठी भी लिखी थी। हालांकि वह खत उन्हें आज तक नहीं दे पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक