न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुपम खेर : 35 साल, 512 फिल्में, जेहन में सिर्फ याद आती है सारांश, कर्मा

अनुपम खेर ने अपने एक ताजा साक्षात्कार में कहा कि उनका मुकाबला अपने समकक्ष अभिनेताओं से नहीं बल्कि आज के युवा सितारों से है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Feb 2018 3:27:04

अनुपम खेर : 35 साल, 512 फिल्में, जेहन में सिर्फ याद आती है सारांश, कर्मा

एक दौर था जब बॉलीवुड मेंं अभिनेता गिनती पर नहीं अपितु गुणवत्ता पर ध्यान देते थे। वे कम फिल्में, अच्छा अभिनय में विश्वास करते थे। एक आज का दौर है जब सितारे सिर्फ गिनती पर ध्यान देते हैं, गुणवत्ता पर नहीं। ऐसे ही एक अदाकार हैं अनुपम खेर, जो पिछले 35 वर्षों से फिल्म उद्योग में काम कर रहे हैं। एक वक्त निर्माता निर्देशकों के घर और ऑफिस के चक्कर लगा रोटी की जुगाड़ में बैठे इस अभिनेता ने कभी सोचा नहीं होगा कि वो इतनी सारी फिल्मों में अपना चेहरा दिखाएंगे। 35 साल, 512 फिल्में अर्थात् हर वर्ष 14.6 फिल्मों को वो पूरा करते हैं।

हाल ही में अनुपम खेर ने अपने एक ताजा साक्षात्कार में कहा कि उनका मुकाबला अपने समकक्ष अभिनेताओं से नहीं बल्कि आज के युवा सितारों से है। यह बात उन्होंने अपने करियर की 512वीं फिल्म की शूटिंग करते हुए कही है। अनुपम खेर इन दिनों मनीष पॉल और मीका सिंह के साथ फिल्म ‘बा बा ब्लैक शीप’ के गाने की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान अपने अभिनय के सफर के बारे में कहा—फिल्म उद्योग में मुझे 35वाँ साल है और यह मेरी 512वीं फिल्म है। मेरा मुकाबला अपने हमउम्र कलाकारों के साथ नहीं, बल्कि आज की युवा वरुण धवन और मनीष पॉल से है।

वर्ष 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘सारांश’ से अपना अभिनय सफर शुरू करने वाले अनुपम खेर इन दिनों 512वीं फिल्म मेंं तो काम कर रहे हैं, शायद ही कोई ऐसा दर्शक होगा जिसके जेहन में उनकी 511 फिल्मों का ध्यान हो। अपनी युवावस्था (30 वर्ष) में 60 वर्षीय बुर्जुग की भूमिका को जिस अंदाज में अनुपम खेर ने परदे पर उतारा था, उसे देखने के बाद महसूस हुआ था कि यह सितारा आगे जाकर कई और फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता को साबित करेगा लेकिन अफसोस इस 512 फिल्मों के सितारे ने स्वयं को जाया ही किया है।

bollywood,bollywood news,anupam kher

दर्शकों के जेहन में अनुपम खेर की कुछेक ही ऐसी फिल्में हैं जो याद आती हैं। इनमें भी विशेष रूप से उनकी फिल्म ‘कर्मा’ ऐसी है जो गजेहन में घूमती है। हालांकि सुभाष घई की यह फिल्म सीन-दर-सीन हिन्दी सिनेमा की कालजयी फिल्म ‘शोले’ की रीमेक थी। सुभाष घई ने उस वक्त ‘शोले’ का नया संस्करण दर्शकों के सामने नए अंदाज में पेश किया था।

‘शोले’ में जहाँ गब्बर सिंह (अमजद खान) था, वहीं यहाँ डॉ. डेंग (अनुपम खेर) था। फर्क वो पुराने दौर का डाकू था, और यह आधुनिक दौर का आतंकवादी। शेष पात्र दिलीप कुमार, जैकी श्रॉफ, नसीरउद्दीन, अनिल कपूर ने संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र की भूमिकाओं को ही परदे पर पुन: उतारा था। ‘कर्मा’ में किया गया अनुपम खेर का अभिनय बेमिसाल था। उन्होंने एक आतंकवादी की भूमिका को ओवर एक्टिंग से बचाते हुए बड़ी नरमी व साफगोई से पेश किया था। दिलीप कुमार के सामने बोला गया उनका संवाद ‘इस थप्पड़ की गूंज तुम्हें बहुत दूर तक सुनाई देगी’ आज भी कानों में गूंजता है। ‘सारांश’ के बाद यह उनकी एक मात्र ऐसी फिल्म रही है, जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं।

bollywood,bollywood news,anupam kher

ऐसा नहीं है कि उन्होंने अपने करियर में और बेहतरीन भूमिकाएँ नहीं की हैं। चरित्र उन्होंने कई निभाए हैं लेकिन छाप छोडऩे वाले नहीं। ऐसे तो उन्होंने यश चोपड़ा निर्मित और निर्देशित तीन और ऐसी फिल्मों में काम किया है जिनकी भूमिका कहने को छोटी थी लेकिन थी मजबूत। यह फिल्में थी—विजय, चांदनी और लम्हे। इन तीनों फिल्मों में वे जब-जब परदे पर आए अपनी छाप छोडऩे में कामयाब रहे।

इन 35 सालों में अनुपम खेर ने फिल्म उद्योग से वो सब पाया जिसकी उम्मीद लेकर वे यहाँ आए थे। अभिनय के साथ-साथ अनुपम खेर एक एक्टिंग स्कूल भी चलाते हैं, जिसके जरिए वे नई प्रतिभाओं को तराशने का काम करते हैं।

bollywood,bollywood news,anupam kher

वक्त के साथ-साथ न सिर्फ समाज बदला है अपितु फिल्में भी बदली हैं। यह वह दौर है जहाँ विषय आधारित फिल्में सफल हो रही हैं। ऐसे में अनुपम खेर को अपनी अभिनय क्षमता का पूरा लाभ उठाना चाहिए उन्हें उन फिल्मों को चुनने का प्रयास करना चाहिए जहाँ वे अभिनय कर सके एक्टिंग नहीं। उम्मीद करते हैं संन्यास लेने से पहले यह अभिनेता ऐसी कुछ फिल्में जरूर करेगा जो दर्शकों के जेहन में ‘सारांश’ और ‘कर्मा’ की तरह अमिट छाप छोड़ सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल