न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘केदारनाथ’: पहला सप्ताह 42 करोड़ के पार, दूसरे सप्ताह में लागत निकलना तय, मुश्किल होगा मुनाफा

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी केदारनाथ ने इस बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ 75 लाख रूपये का कारोबार किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 10:32:56

‘केदारनाथ’: पहला सप्ताह 42 करोड़ के पार, दूसरे सप्ताह में लागत निकलना तय, मुश्किल होगा मुनाफा

गत 7 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) के निर्देशन में बनी और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की प्रेम कहानी ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ ने तमाम आलोचनाओं के बावजूद केवल सारा अली खान (Sara Ali Khan) के अभिनय के बल पर स्वयं को दर्शकों में बनाए रखा जिसके चलते उसने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 42 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अब तक बॉक्स ऑफिस पर छह दिन के कारोबार के आंकड़े आ चुके हैं जिनके अनुसार ‘केदारनाथ’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन 3 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए अपने अच्छे प्रदर्शन के साथ स्वयं को मजबूती से उभारा है।

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी केदारनाथ ने इस बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ 75 लाख रूपये का कारोबार किया है। ज्ञातव्य है कि अपने ओपनिंग दिवस पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वीक डेज में फिल्म को मिल रहे अच्छे प्रतिसाद से ‘केदारनाथ’ का भविष्य अच्छा माना जा रहा है। उम्मीद है अपने 7वें दिन यह फिल्म 42 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लेगी।

bollywood,abhishek kapoor,sara ali khan,sushant singh rajput,kedarnath,kedarnath box office collection

14 दिसम्बर को कोई बड़ी हिन्दी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने जा रहा है, इसके चलते ‘केदारनाथ’ के पास अच्छा मौका है। लागत और प्रचार खर्च सहित 45 करोड़ रूपये में बनी ये फिल्म अपने एक सप्ताह के कारोबार में फायदे का सौदा साबित नहीं हुई है। ऐसे में यह उम्मीद करना कि वह दूसरे सप्ताह में कोई बड़ा कमाल करेगी बेमानी लगता है।

‘केदारनाथ’ अपने निर्माण के समय से ही विवादों में रही है। पहले इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर करने जा रही थी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ दिन बाद ही अभिषेक कपूर और एकता कपूर के बीच फिल्म की किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते एकता कपूर ने इस फिल्म से अपना हाथ खींच लिया। कुछ माह तक यह फिल्म बंद रही। इस बीच अपनी बेटी के करियर को लेकर चिंतित अमृता सिंह ने करण जौहर से सम्पर्क किया जिन्होंने सारा को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही ‘सिम्बा’ में बतौर नायिका प्रस्तुत करने का बीड़ा उठाया।

bollywood,abhishek kapoor,sara ali khan,sushant singh rajput,kedarnath,kedarnath box office collection

अचानक से ‘केदारनाथ’ के बोर्ड में निर्माता रॉनी स्क्रूवाला का आगमन हो गया, जिसके चलते यह बंद पड़ी फिल्म एक बार फिर से अपनी राह पर आई। लेकिन चूंकि फिल्म काफी लेट हो चुकी थी इसलिए इसका प्रदर्शन आगामी वर्ष 2019 में करने का फैसला किया गया। फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला को कोई उपयुक्त प्रदर्शन तारीख नहीं मिली जिसके चलते उन्होंने अचानक से अपनी फिल्म को 7 दिसम्बर को प्रदर्शित करने का फैसला। उनका यह फैसला सही साबित हुआ या गलत यह तो अब एक सप्ताह बाद पता चलेगा लेकिन फिलहाल तो फिल्म ने अपनी लागत वसूल करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

सारा अली खान की दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ आगामी 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस निश्चिंत नजर आ रहा है। उसका अनुमान है कि रणवीर सिंह सारा अली खान की यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड कारोबार करने में कामयाब होगी और यही सारा अली खान की पहली सुपरहिट फिल्म साबित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम