न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बनाम 2.0, लागत 700 करोड़, कमाई 500 करोड़

इस दीवाली पर आमिर खान अमिताभ बच्चन अभिनीत ठग्स ऑफ हिंदोस्ता का प्रदर्शन होने जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दो बेहतरीन अभिनेता एक-दूसरे के सामने आकर अपना ही नुकसान करवाना पसन्द करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Mar 2018 1:33:16

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बनाम 2.0, लागत 700 करोड़, कमाई 500 करोड़

लम्बे समय से रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 के प्रदर्शन को लेकर चर्चाएं होती रही हैं लेकिन यह फिल्म अपने वीएफएक्स कार्य में देरी की वजह से प्रदर्शित नहीं हो पा रही है। पिछले एक माह से इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस वर्ष दीवाली के मौके पर प्रदर्शित हो सकती है।

दीवाली फिल्मों के लिए बड़ा अवसर होता है, जब बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात होती है। 2.0 भारतीय सिने उद्योग की सबसे महंगी फिल्म है जिसके प्रदर्शन के लिए इससे बेहतर अन्य कोई मौका नहीं है। लेकिन इस दीवाली पर आमिर खान अमिताभ बच्चन अभिनीत ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का प्रदर्शन होने जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दो बेहतरीन अभिनेता एक-दूसरे के सामने आकर अपना ही नुकसान करवाना पसन्द करेंगे।

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,Akshay Kumar,rajinikanth,2 0

इसका कारण यह है कि भारत में सिर्फ 5,000 स्क्रीन्स हैं। यदि दो बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होता है तो यह संख्या आपस में बंट जाएगी साथ ही दर्शक भी बंट जाएगा।

अपने जन्म दिन के मौके पर कल आमिर खान ने इस टकराव पर स्पष्ट तौर पर कहा है कि ‘मैं आशा करता हूं कि वो हमारे साथ न आयें वरना हमें परेशानी हो जायेगी। रजनीकांत बहुत ही बड़े स्टार हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’ आमिर खान की बातों से साफ तौर पर लगता है कि वो बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि 2.0 जैसी बिग बजट फिल्म उनकी ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के साथ प्रदर्शित हो।

इस बात को उन्होंने कुछ समय पूर्व हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए अपने एक साक्षात्कार में भी कहा था। उनका कहना था कि भारत में कुल 5,000 स्क्रीन्स हैं जिसके चलते किसी भी बड़ी फिल्म का प्रोड्यूसर चाहेगा कि उसकी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स मिलें। इसलिए अगर ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां और 2.0 में क्लैश होता है तो दोनों ही फिल्मों को नुकसान होगा। जहां तक हो सकेगा हम कोशिश करेंगे कि यह भिड़ंत न हो। हालांकि कई बार मौके ऐसे पड़ जाता है कि भिड़ंत को टाल पाना मुश्किल होता है। अब मैं दीवाली पर आ रहा हूं, अगर अभी नहीं आऊंगा तो कब आऊंगा। क्रिसमस पर पहले से ही बड़ी फिल्म आ रही है। मेरी भी मजबूरी है।

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,Akshay Kumar,rajinikanth,2 0

ट्रेड पंडितों का कहना है कि इन दोनों फिल्मों के टकराव को टालना ही इण्डस्ट्री के लिए सही रहेगा। अगर दोनों अलग-अलग तिथियों पर प्रदर्शित होती है तो बॉक्स ऑफिस को कम से कम 1000 करोड़ की कमाई होगी और यदि साथ में आती हैं तो कुल मिलाकर 500 करोड़ की कमाई होगी अर्थात् फिल्म उद्योग को 500 करोड़ का भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह