न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में लगे 200 करोड़, सबसे ज्यादा खर्च हुआ एक्शन सीन्स को फिल्माने में

यशराज बैनर की ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ की शूटिंग में तकरीबन 200 करोड़ खर्च हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jul 2018 1:42:44

आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में लगे 200 करोड़, सबसे ज्यादा खर्च हुआ एक्शन सीन्स को फिल्माने में

यशराज बैनर की ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ की शूटिंग में तकरीबन 200 करोड़ खर्च हुए हैं। सूत्रों की माने तो फिल्म के लिए 18 वीं सदी के भारत का भी सेट बनाया गया था। फिल्म से जुड़ी अलग-अलग टीम के लोगों ने इसकी पुष्टि की है। सबसे ज्यादा खर्च एक्शन पर किया गया है। इटली के माल्‍टा, थाईलैंड के बैंकॉक और भारत के जोधपुर और गोवा के मल्‍टीपल लोकेशनों पर शूटिंग के चलते खर्च में खासा इजाफा हुआ।

देश और विदेश से कुल 45 स्‍टंट परफ़ॉर्मर, बॉडी डबल, फाइट कोरियोगाफ्रर और एक्‍शन डायरेक्टरों को हायर किया गया। हालांकि डायरेक्टर विजय कृष्‍ण आचार्य की इस फिल्‍म में मोटा खर्च करने की प्रोड्यूसर आदित्‍य चोपड़ा की तरफ से पूरी आजादी थी। उनकी ओर से टीम को साफ इशारा था कि इसे ग्‍लोबल लेवल का एक्‍शन और एडवेंचर ड्रामा बनाना है। ताकि वह बड़े पर्दे पर स्‍पेक्‍टल फील दे।

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,budget,amitabh bachchan

फिल्‍म मूल रूप से अंग्रेजों के साथ 1857 में यूपी के कासगंज के ठगों ने जो अंग्रेजों के साथ लोहा लिया था उस पर बेस्‍ड है। ठग अंग्रेजों को अपना निशाना बनाते थे और मौका लगते ही लूट लेते थे। सूत्रों ने इसकी भी पुष्टि की कि फिल्‍म में सबसे ज्यादा एक्‍शन ‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख का है। उन्हें तलवारबाजी, घुड़सवारी और भालों आदि से लड़ाई के लिए कुल चार महीने की ट्रेनिंग दी गई थी। दो महीने का शेड्यूल आमिर खान का था।

साथ ही अमिताभ बच्चन भी दो हफ्ते की ट्रेनिंग से गुजरे। सेट पर मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि खुद बिग बी ने भी अपने ज्यादातर स्‍टंट खुद ही किए हैं। लोग उन्‍हें फिर से उनके पुराने चिर परिचित एंग्री मैन के अवतार में देखेंगे।

यह पूछे जाने पर कि फिल्‍म जब मूल रूप से कासगंज के ठगों की अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई पर बेस्‍ड है तो फिर फिल्‍म की शूटिंग माल्‍टा और बैंकॉक में क्यों हुई, उसके जवाब में सूत्रों ने कहा कि उसके लिए तो फिल्‍म देखनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल