न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्शन का तगड़ा डोज, ब्लॉकबस्टर की तैयारी में यह ‘खान’, कमाई 600 करोड़

जहाँ सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह, वरुण धवन की फिल्में शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर इन सभी पर हमेशा भारी पड़ते आमिर खान की फिल्म भी शामिल है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jan 2018 11:48:55

एक्शन का तगड़ा डोज, ब्लॉकबस्टर की तैयारी में यह ‘खान’, कमाई 600 करोड़

निराशाजनक शुरूआत के बाद अब जाकर वर्ष 2018 की पहली 300 करोड़ी फिल्म का प्रदर्शन हो चुका है। इस वर्ष कई ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होना बाकी है जो बॉक्स ऑफिस पर ‘ब्लॉकबस्टर’ साबित होने को तैयार हैं। इनमें जहाँ सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह, वरुण धवन की फिल्में शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर इन सभी पर हमेशा भारी पड़ते आमिर खान की फिल्म भी शामिल है।

गत वर्ष आमिर खान निर्मित और अभिनीत फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 80 करोड़ का कारोबार किया था। हाल ही में यह फिल्म चीन में प्रदर्शित हुई है और इसने वहाँ पर आमिर खान की पूर्व प्रदर्शित फिल्म दंगल के कमाई के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में सफलता प्राप्त की है। आमिर खान की सफलता ने भारतीय फिल्मों के लिए चीन को बड़े बाजार के रूप में उभारा है, जिसका फायदा अब भारतीय फिल्म निर्माता उठाने जा रहे हैं। चीन में सलमान खान की पहली फिल्म बजरंगी भाईजान का प्रदर्शन होने जा रहा है। इसे वहाँ के 8000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जाएगा।

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,gossips,entertainment

सीक्रेट सुपरस्टार की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर चीन पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार पर तो बात की ही, वहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के बारे में भी मीडिया से बातचीत की। उनकी इस आने वाली फिल्म की अभी से चीन में चर्चा इस बात का संकेत है कि यह फिल्म जब भी चीन में प्रदर्शित होगी, वहाँ 2500-3000 करोड़ के मध्य कारोबार करने में सफल होगी।

इन दिनों ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग जारी है। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है जिसकी कहानी 1790-1805 के समय के इर्द गिर्द घूमती है। हालांकि यह कोई इतिहास पर आधारित फिल्म नहीं है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं जो इससे पहले उनके लिए ‘टशन’ और ‘धूम-3’ का निर्देशन करने के साथ ही ‘धूम’ सीरीज की सभी फिल्मों का लेखन कर चुके हैं।

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,gossips,entertainment

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जहाँ इन सितारों की अहम् भूमिका है, वहीं इस फिल्म में एक ‘जहाज’ की भी अहम् भूमिका है, जिस पर फिल्म के क्लाइमैक्स के अतिरिक्त अन्य कई दृश्यों का फिल्मांकन किया गया है। इन जहाज का पूरा सैट 18वीं शताब्दी के स्टाइल में बनाया गया है, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय तकनीशियनों ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान आमने सामने एक्शन करते नजर आएंगे। इन दोनों पर तलवारबाजी के कई दृश्य फिल्माये गए हैं। यह एक्शन सीन फिल्म की हाईलाइट हैं।

इस फिल्म के बारे में पहले कहा जा रहा था कि यह जॉनी डेप अभिनीत हॉलीवुड फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ पर आधारित है। हालांकि यशराज फिल्म्स से इस बात से स्पष्ट इंकार कर दिया है।

आमिर खान के अतिरिक्त इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका है जब इस फिल्म में आमिर और अमिताभ बच्चन आमने सामने नजर आएंगे। लगभग 25 वर्ष पूर्व निर्देशक इन्द्र कुमार ने ‘रिश्ता’ नामक फिल्म इन दोनों सितारों को लेकर शुरू की थी लेकिन किन्हीं परिस्थितियों के चलते वह फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर