न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ठग्स...' की असफलता से घबराकर आमिर ने उठाया बड़ा कदम, फैन्स को लगेगा झटका

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ( Thugs of Hindostan ) ’ की व्यापक नाकामयाबी ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान ( Aamir Khan ) को अभिनय से अघोषित रूप से 5 साल का लंबा ब्रेक लेने के लिए मजबूर कर दिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 2:08:17

'ठग्स...' की असफलता से घबराकर आमिर ने उठाया बड़ा कदम, फैन्स को लगेगा झटका

अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) और आमिर खान ( Aamir Khan ) स्टारर आदित्य चोपड़ा निर्मित और विक्टर निर्देशित फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (Thugs of Hindostan)' को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू की वजह से कमाई में भारी गिरावट आई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, शुरुआती पांच दिनों में फिल्म ने 122 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सोमवार को फिल्म के खाते में सिर्फ 5.25 करोड़ रुपये आए हैं। पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई करने वाली इस फिल्म के दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और यह सिलसिला अब भी जारी है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 44%, तीसरे दिन 19% और चौथे दिन 24% की गिरावट देखने को मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में 135 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लेगी और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 160 करोड़ तक पहुंच सकता है।

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ( Thugs of Hindostan ) ’ की व्यापक नाकामयाबी ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान ( Aamir Khan ) को अभिनय से अघोषित रूप से 5 साल का लंबा ब्रेक लेने के लिए मजबूर कर दिया है। हाल ही में एक हिन्दी न्यूजपेपर में प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि आमिर खान दर्शकों द्वारा ‘ठग्स’ को ठुकराये जाने से बेहद निराश हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आमिर ने दर्शकों की इस प्रतिक्रिया को सकारात्मक लेते हुए स्वयं पर आत्ममंथन करने का निर्णय लिया है। इसके चलते वे अब सिर्फ बतौर निर्माता सक्रिय रहेंगे और अभिनय से कुछ सालों के लिए दूर रहेंगे। अब वे कितने वर्ष अभिनय से दूर रहेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है। बॉलीवुड के गलियारों में तैरती हवाओं का कहना है कि आमिर अब अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ में स्वयं को व्यस्त रखना चाहते हैं।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan,katrina kaif

प्रदर्शन के चार दिन में फिल्म ने 115 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है जो अमिताभ-आमिर के नाम पर बहुत ही कम है। विशेष रूप से आमिर के नाम पर।

पिछले 18 साल (2000 लगान) में आमिर खान ने दर्शकों को ‘लगान’ से लेकर ‘दंगल’ तक बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दर्शक आमिर खान के नाम पर महंगी से महंगी टिकट लेकर सिनेमा देखने जाता है लेकिन ‘ठग्स’ को देखने के बाद उसके मन में आमिर को लेकर द्वंद्व चलने लगा है। अब दर्शक आमिर खान को शाहरुख खान के समकक्ष मानने लगा है। दर्शक सोच में है कि क्या आमिर खान भी अब शाहरुख खान की तरह असफलता की ओर चल दिए हैं। यह आमिर खान का बड़प्पन ने जिन्होंने ‘ठग्स’ पर दर्शकों की नकारात्मक टिप्पणी को अपने ऊपर लेते हुए असफलता को स्वीकार किया है। उन्होंने अन्य सितारों (सलमान खान रेस-3) की तरह असफलता का ठिकरा निर्देशक पर नहीं फोड़ा है। उन्होंने इस बात को भी सहर्ष स्वीकार किया है कि पूरी फिल्म में अमिताभ बच्चन का अभिनय उनके अभिनय पर भारी रहा है। यह ऐसी स्वीकारोक्ति है जिसे हर सितारा स्वीकार नहीं कर सकता।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan,katrina kaif

‘ठग्स’ में आमिर का अभिनय ओवर है। जिस तरह की हरकतें निर्देशक ने उनसे करवाई हैं, बहुत ही बचकाना हैं। आमिर ने क्या सोचकर इस फिल्म को स्वीकार किया यह हमारी समझ से परे है। यह स्थिति तब है जब वे अपनी फिल्म की पटकथा शूटिंग के वक्त स्वयं फिर से लिखते हैं। क्या उन्हें उस वक्त ऐसा महसूस नहीं हुआ कि पटकथा में ढीले पेंच हैं जिन्हें दर्शक हजम नहीं कर पाएंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा ( Aditya Chopra ) की इस फिल्म को सिर्फ और सिर्फ पैसों की खातिर किया है। उन्हें इस बात का बखूबी अंदाजा रहा है कि उनके नाम पर फिल्म 300-400 करोड़ का कारोबार करने में सफल होती है जिसके चलते उन्हें मोटा मुनाफा होता है। ‘ठग्स’ को लेकर वितरकों में भी जोश था। सिनेमाघरों ने इस फिल्म के प्रदर्शन के वक्त अपनी दरों में बेतहाशा वृद्धि की जिसका नतीजा यह निकला कि पहले दिन इस फिल्म ने पूरे भारत में 52 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। हालांकि यह दक्षिण की हिन्दी डब फिल्म ‘बाहुबली-2’ के मुकाबले कहीं नहीं ठहरता है। ‘बाहुबली-2’ ने पहले दिन पूरे भारत में 121 करोड़ का कारोबार किया था, जो आज भी कीर्तिमान है। भविष्य में शायद ही कोई फिल्म ऐसा कर पाएंगी। इस 121 करोड़ में से उसने हिन्दी वर्जन से 41 करोड़ कमाए थे, शेष 80 करोड़ दक्षिण भारत से मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक