न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर की दिली इच्छा, बनेगा ‘सरफरोश’ का सीक्वल, लेकिन. . .

आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि ‘सरफरोश मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। अगर सरफरोश का दूसरा भाग बनता है तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Mar 2018 1:42:23

आमिर की दिली इच्छा, बनेगा ‘सरफरोश’ का सीक्वल, लेकिन. . .

बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘सरफरोश’ से बॉलीवुड को अपने अभिनय का एक ऐसा रंग दिखाया था, जिसमें स्पष्ट संकेत था कि अब वे आम फिल्मों को नहीं बल्कि उन फिल्मों को करेंगे जो उनकी इमेज को अभिनेता के तौर पर बनाएंगी। आमिर खान कल 53 साल के हो गए। इस मौके पर वे इंस्टाग्राम से जुड़े।

आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि ‘सरफरोश मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। अगर सरफरोश का दूसरा भाग बनता है तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी। मैं खुद एसीपी राठौड़ का किरदार पर्दे पे लाना चाहूंगा। मैंने जॉन से कहा था कि आप सरफरोश का दूसरा भाग बनाओ लेकिन वो ही अब तक कहानी लेकर नहीं आया। हालांकि मुझे उम्मीद है कि हम एक दिन जरूर सरफरोश का दूसरा भाग बनायेंगे।’

कुछ समय पूर्व सरफरोश के निर्देशक जॉन मैथ्यू माथन ने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में बताया था कि सरफरोश के सीक्वल में कुछ वक्त लगेगा। मैं अभी उसकी पटकथा के साथ तैयार नहीं हूं। इस समय मैं 2-3 कहानियों पर काम कर रहा हूं तो हो सकता है कि अगले साल मैं सरफरोश 2 पर काम करूं। हालांकि अगर सीक्वल बनेगा तो उसकी कहानी कुछ अलग होगी। जब मैं सरफरोश 2 की कहानी तैयार कर लूंगा तो आमिर से बात करूंगा।

bollywood,aamir khan,sarfarosh 2,sarfarosh

अभिनेता और निर्देशक दोनों ही अपनी बेहतरीन फिल्म के दूसरे भाग को परदे पर उतारने के प्रयासरत हैं। इन दोनों का यह प्रयास कब रंग लाएगा यह वक्त के गर्भ में छिपा है। हो सकता है आमिर ठग्स ऑफ हिंदोस्ता के प्रदर्शन के बाद जॉन मैथ्यू माथन के साथ सरफरोश के दूसरे भाग पर काम करना शुरू कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह