न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान को पसंद आया 'पटाखा' का ट्रेलर, ट्वीट कर जमकर की तारीफ

आज यानि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Aug 2018 4:31:39

आमिर खान को पसंद आया 'पटाखा' का ट्रेलर, ट्वीट कर जमकर की तारीफ

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने कुछ दिनों पहले ही अपनी नई फिल्म ‘पटाखा’ के कुछ पोस्टर्स रिलीज किए थे, जिन्होंने दर्शकों को चौंका कर रख दिया था वही आज यानि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जो काफी पंसद भी किया जा रहा है। इस ट्रेलर में खूब सारी मार-धाड़ है, गालियों की बौछार है और बॉलीवुड के बेहतरीन-बेहतरीन कलाकारों की भरमार है। इस फिल्म में एक्ट्रेस राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा दो बहनों के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'पटाखा' एक देसी कहानी को दिखाती है। यह फिल्म दो सगी बहनों की कहानी है जो एक दूसरे से बहुत नफरत करती हैं। ‘पटाखा’ बॉलीवुड की पारंपरिक फिल्मों से बहुत अलग होने वाली है। जिस तरह की बेमिसाल कहानियों के लिए विशाल भारद्वाज दुनियाभर में मशहूर हैं, एक बार फिर से वो वैसी ही कहानी दर्शकों के सामने पेश करने जा रहा है।

ट्रेलर में आप दोनों बहनों को लड़ते-झगड़ते देख ही चुके हैं कि कैसे यह दो बहने बचपन से ही एक दूसरे से चिढ़ती हैं। ट्रेलर के अंत में जब एक-दूसरे से दूर भागने वाली यह बहने गलती से जिन दो लड़कों के साथ भागकर शादी करती हैं, वह भी भाई ही निकलते हैं। अब फिल्म में देखना दिल्चस्प होगा कि आगे क्या होगा।

आपको बता दें फिल्म ‘पटाखा’ का ट्रेलर आमिर खान को खूब पसंद आया है और उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके इसकी खूब तारीफ भी की है। आमिर खान ने अपने ट्वीट में ‘पटाखा’ की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म ‘पटाखा’ की अदाकारा सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान के साथ ‘दंगल’ में काम किया था, जिसके बाद से ही दोनों अच्छा रिश्ता साझा करते आ रहे हैं।

फिल्म ‘पटाखा’ में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान के साथ-साथ विजय राज, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। ट्रेलर को देखकर लगता है कि स्क्रीन पर दर्शकों को इनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

फिल्म ‘पटाखा’ 28 सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की ‘सुई धागा’ भी रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों की कहानी देसी है, जिस कारण बॉक्स ऑफिस पर इनकी जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। आपको फिल्म ‘पटाखा’ का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक