न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ए.आर. रहमान पहली बार फरहान अख्तर के साथ, बोले बहुत ‘बोल्ड’ हैं

ग्रैमी और अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान एक अरसे बाद किसी हिन्दी फिल्म के संगीतकार के तौर पर नजर आने वाले हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 06 Jan 2019 5:36:38

ए.आर. रहमान पहली बार फरहान अख्तर के साथ, बोले बहुत ‘बोल्ड’ हैं

ग्रैमी और अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान एक अरसे बाद किसी हिन्दी फिल्म के संगीतकार के तौर पर नजर आने वाले हैं। आगामी 18 जनवरी को उनके संगीत निर्देशन में बनी फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ का प्रदर्शन होने जा रहा है, जो उनकी फरहान अख्तर के साथ पहली फिल्म है। गौरतलब है कि ए.आर.रहमान का आज जन्म दिन है।

52 वर्ष के हो चुके ए.आर. रहमान के पास उपलब्धियों की एक लंबी सूची है। वे अपनी इन उपलब्धियों को वापस देने की इच्छा महसूस करते हैं। इसके साथ ही वे संगीत के क्षेत्र में युवा पीढ़ी को तैयार करना चाहते हैं। उनका कहना है कि मैं वापस देने, कुछ युवा पीढियों को तैयार करने और कुछ ऐसी ऐसी चीजों को सीखने और निखारने में समय व्यतीत करने की इच्छा है, जिन्हें मैं नहीं जानता। भारतीय प्रतिभा की नई पीढ़ी को देखना वास्तव में सुखद है। इससे मुझे नई चीजें लिखने व सीखने की प्रेरणा मिलती है।

bollywood,a r rahman,farhan akhtar,the fakir of venice

रहमान ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी और फारसी फिल्मों को कई चार्टबस्टर्स दिए हैं। के.एम म्यूजिक कंजर्वेटरी के संस्थापक ने खुद को केवल संगीत तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि ‘उर्वशी उर्वशी’ के हिटमेकर ने ‘ले मस्क’ का निर्देशन भी किया।

हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में इस 52 वर्षीय संगीतकार ने कहा है कि एक वक्त ऐसा भी था जब मैं आत्महत्या के बारे में सोचा करता था। लेकिन मैंने अपने को संभाला और स्वयं को दबाव मुक्त महसूस करते हुए काम पर फिर से ध्यान लगाया। अपने 52वें जन्मदिन के बारे में उन्होंने कहा, ‘बस परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना है। मेरे बेटे ए.आर. अमीन का जन्मदिन भी आज ही है।’

bollywood,a r rahman,farhan akhtar,the fakir of venice

उनकी आगामी फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ का गाना ‘कबीर’ रविवार को जारी हो रहा है, जो उनके प्रशंसकों के लिए ट्रीट है। गीत संत कबीर की एक कविता से है। यह एक फकीर की यात्रा और उस किरदार के साथ चीजों के विरोधाभास के बारे में है। इस गीत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने सिक्किम में गाने की शूटिंग करने की कोशिश की थी, लेकिन मौसम ने हमारा साथ नहीं दिया।’

अभिनेता-फिल्मकार-गायक फरहान अख्तर के साथ यह रहमान की पहली फिल्म है। फरहान के बारे में रहमान ने कहा, ‘उनके साथ यह मेरी पहली फिल्म है। शेड्यूल और विभिन्न कारणों से हम पहले कभी एक साथ काम नहीं कर सके। एक कलाकार के रूप में वह (फरहान) बोल्ड हैं।’ ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ में अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम