न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'रूप की रानी..' के 25 साल बाद सतीश कौशिक ने बोनी कपूर से माफी मांगी

फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' से निर्देशक के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता सतीश कौशिक ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के असफल होने के लिए 25 साल बाद माफी मांगी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 5:40:27

'रूप की रानी..' के 25 साल बाद सतीश कौशिक ने बोनी कपूर से माफी मांगी

फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' से निर्देशक के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता सतीश कौशिक ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के असफल होने के लिए 25 साल बाद माफी मांगी है। कौशिक के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जताते हुए फिल्म में खलनायक का किरदार निभा चुके अभिनेता अनुपम खेर ने उनका समर्थन किया है।

अनुपम ने ट्वीट में कहा, "मेरी 'रूप की रानी चोरों का राजा' से बहुत सारी अच्छी यादें जुड़ी हैं, जिसने 25 साल पूरे कर लिए हैं। शैतान की कसम! मुझे हमेशा इस फिल्म और बोनी कपूर, सतीश कौशिक, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और श्रीदेवी के साथ काम करने को लेकर गर्व रहेगा। कुछ विफलताओं में बड़ी सफल कहानियां होती हैं।"

इससे पहले कौशिक ने सोमवार को ट्वीट किया था, "25 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म असफल हुई, लेकिन यह मेरी पहली कोशिश थी और यह फिल्म हमेशा दिल के करीब रहेगी। मैडम श्रीदेवी को याद करते हुए मैं बोनी कपूर से माफी मांगता हूं, जिन्होंने मुझे एक मौका दिया, लेकिन फिल्म के बाद सब खराब हो गया।"

उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया, जिसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का बजट उस समय के हिसाब से काफी ज्यादा था, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी।

कौशिक के ट्विटर पोस्ट पर उपयोगकर्ताओं की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। कुछ उपयोगकर्ता उनसे सहमत नजर आए तो कुछ ने फिल्म में अपनाई गई तकनीक की सराहना की।

कौशिक ने कहा, "25 साल बाद इस पर अच्छे या बुरे की बात नहीं है। आप एक बहुत ही सफल व्यक्ति हो सकते हैं, लेकिन अपनी विफलताओं को स्वीकारें और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि आप अधिक सफल होंगे।"

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक