न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2020 में दिखेगी ‘डॉन-3’, सफलता को तरसते शाहरुख की आखिर आस!

वर्ष 2018 में शाहरुख खान की फिल्म जीरो का प्रदर्शन जीरो रहा। इस फिल्म की असफलता ने शाहरुख खान को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 5:48:59

2020 में दिखेगी ‘डॉन-3’, सफलता को तरसते शाहरुख की आखिर आस!

वर्ष 2018 में शाहरुख खान की फिल्म जीरो का प्रदर्शन जीरो रहा। इस फिल्म की असफलता ने शाहरुख खान को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। 200 करोड की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 80-85 करोड पर ही सिमट कर रह गई। वितरकों को भारी नुकसान हुआ और इसकी भरपाई का वादा शाहरुख खान ने उनसे किया है। यह वैसा ही कदम है जैसा ‘ट्यूबलाइट’ की असफलता के बाद सलमान खान ने उठाया था। बात इस नुकसान की नहीं अपितु यह है कि क्या दर्शक अब शाहरुख खान को नायक के तौर पर देखना नहीं चाहता या फिर वह चाहता है कि शाहरुख कुछ ऐसा हटकर करें जिससे उनकी छवि बदले और साथ में सफलता मिले।

bollywood,Shah Rukh Khan,don 3,zero,farhan akhtar

पिछले दिनों बॉलीवुड के गलियारों में इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि शाहरुख खान ने ‘जीरो’ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखने के बाद अपने मित्र फरहान अख्तर से कहा है कि वे जल्द से जल्द उनकी सफल फ्रेंचाइजी ‘डॉन’ के अगले भाग की घोषणा करें जिससे दर्शकों में एक बार फिर से शाहरुख खान के नाम की चर्चा हो। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि शाहरुख खान अगली फिल्म ‘सारे जहाँ से अच्छा’ शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें वे राकेश शर्मा के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन अचानक से उनके द्वारा ‘डॉन 3’ का जिक्र करना चर्चा का विषय बन गया।

bollywood,Shah Rukh Khan,don 3,zero,farhan akhtar

फरहान अख्तर ने वर्ष 2006 में शाहरुख खान को लेकर ‘डॉन’ का निर्माण व निर्देशन किया था। यह फिल्म अस्सी के दशक में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘डॉन’ का रीमेक थी, जिसकी पटकथा में सलीम खान ने फरहान अख्तर को सहयोग किया था। मूल ‘डॉन’ की कथा-पटकथा सलीम खान और जावेद अख्तर (फरहान अख्तर के पिता) ने लिखी थी। वर्ष 2006 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि इसकी लागत 38 करोड थी। वहीं वर्ष 2011 में आये इसके दूसरे भाग ने बॉक्स ऑफिस पर वैश्विक स्तर पर 206.50 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि फरहान ने इस पर अपनी पिछली फिल्म से दोगुना अर्थात् 76 करोड रुपये का खर्च किया था।

bollywood,Shah Rukh Khan,don 3,zero,farhan akhtar

जीरो की विफलता ने शाहरुख खान को चिंतित कर दिया है। ऐसे में उन्हें अपने करियर को पुन: संवारने के लिए ‘डॉन’ का सहारा लेने को बाध्य होना पड रहा है। हालांकि दर्शक के नजरिये हमें शाहरुख खान की बतौर नायक सफलता संदिग्ध नजर आती है, फिर चाहे वो ‘डॉन’ बनकर आए या फिर बधाई हो और अंधाधुन के निर्देशकों के साथ काम करते नजर आएं। यदि शाहरुख खान सफलता का स्वाद फिर से चखना चाहते हैं तो उन्हें अपनी छवि से स्वयं को आजाद करना होगा। अब तक फिल्मों में उन्होंने अपना जो हाव-भाव रखा है उसे उन्हें किरदार की आवश्यकता के अनुरूप बनाना होगा। यदि वे फरहान अख्तर के साथ ‘डॉन 3’ करते हैं तो उन्हें ओवर एक्ट के स्थान पर अंडर प्ले पर ध्यान देना होगा, जैसा अमिताभ बच्चन ने मूल फिल्म ‘डॉन’ में अपने किरदार के साथ किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम