न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2018 में प्रदर्शित होने वाली वे फिल्में जो तोड़ेंगी ‘टाइगर जिंदा है’ का रिकॉर्ड

वर्ष 2018 में कई ऐसे फिल्मों का प्रदर्शन होने वाला है जो ‘टाइगर जिंदा है’ के रिकॉर्ड को तोडऩे में कामयाब हो सकती हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Feb 2018 8:08:54

2018 में प्रदर्शित होने वाली वे फिल्में जो तोड़ेंगी ‘टाइगर जिंदा है’ का रिकॉर्ड

वर्ष 2017 के अन्त में प्रदर्शित हुई सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह हिन्दी सिने इतिहास की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म बन गई है। पहले नम्बर पर आमिर खान की दंगल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 386 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वैसे इस फेहरिस्त में यदि बाहुबली-2 को जोड़ लिया जाए तो दंगल दूसरे स्थान पर और टाइगर जिंदा है तीसरे स्थान पर आती हैं। बाहुबली-2 के हिन्दी डब वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

वर्ष 2018 में कई ऐसे फिल्मों का प्रदर्शन होने वाला है जो ‘टाइगर जिंदा है’ के रिकॉर्ड को तोडऩे में कामयाब हो सकती हैं। इन फिल्मों में शामिल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ का प्रदर्शन हो चुका है। यह फिल्म जिस गति से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करते हुए एक-एक करके रिकॉर्ड बनाती जा रही है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जल्द ही यह फिल्म टाइगर का रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब हो जाएगी। इस फिल्म के अब राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में भी प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है।

bollywood,bollywood news,tiger zinda hai,Salman Khan,simmba,ranveer singh,rohit shetty,karan johar,saaho,prabhas,thugs of hindostan,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,gold,Akshay Kumar,race 3,2 0,rajinikanth

2.0 (रजनीकांत-अक्षय कुमार)

450 करोड़ के मेगा बजट में बनी दक्षिण के सुपर सितारे रजनीकांत की शंकर निर्देशित फिल्म 2.0 से भी बॉक्स ऑफिस को बहुत उम्मीदें हैं। बाहुबली के बाद उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय फिल्मों का बाजार बढ़ गया है। रजनीकांत की इस फिल्म में उत्तर भारत के प्रमुख सितारे अक्षय कुमार भी अहम् भूमिका में हैं। जिनके चलते इस फिल्म को उम्मीद है कि उत्तर भारत में यह फिल्म बाहुबली-2 के बराबर कमाई कर लेगी।

bollywood,bollywood news,tiger zinda hai,Salman Khan,simmba,ranveer singh,rohit shetty,karan johar,saaho,prabhas,thugs of hindostan,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,gold,Akshay Kumar,race 3,2 0,rajinikanth

साहो (प्रभास श्रद्धा कपूर)

पाँच साल तक सिर्फ बाहुबली में काम करते हुए अन्य किसी फिल्म को स्वीकार न करने वाले अभिनेता प्रभास की अगली फिल्म ‘साहो’ इसी वर्ष प्रदर्शित होने जा रही है। 200 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म में एक्शन का तगड़ा डोज दर्शकों के लिए तैयार है। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। बाहुबली के बाद उत्तर भारत में प्रभास की फैल फॉलोइंग बहुत बढ़ गयी है, जिसे देखते हुए यह आशा व्यक्त की जा रही है कि यह फिल्म उत्तर भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी।

bollywood,bollywood news,tiger zinda hai,Salman Khan,simmba,ranveer singh,rohit shetty,karan johar,saaho,prabhas,thugs of hindostan,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,gold,Akshay Kumar,race 3,2 0,rajinikanth

रेस-3 (सलमान खान, बॉबी देओल व जैकलीन फर्नांडिस)

ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर निश्चित तौर पर ‘टाइगर जिंदा है’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। सलमान खान की फिल्म ईद पर जबरदस्त कारोबार करती है। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है और निर्माण रमेश तौरानी का है।

bollywood,bollywood news,tiger zinda hai,Salman Khan,simmba,ranveer singh,rohit shetty,karan johar,saaho,prabhas,thugs of hindostan,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,gold,Akshay Kumar,race 3,2 0,rajinikanth

गोल्ड (अक्षय कुमार)

रीमा कागदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी बलविन्द्र सिंह पर आधारित है, जिन्होंने पहली बार ओलम्पिक में भारत को पहला गोल्ड दिलवाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मौनी राय नजर आएंगी। अब तक इस फिल्म रश प्रिंट को जिस किसी ने देखा है वह इसकी तारीफ करते नहीं अगाथा है। इस फिल्म को लेकर भी बॉक् ऑफिस बहुत आशान्वित है।

bollywood,bollywood news,tiger zinda hai,Salman Khan,simmba,ranveer singh,rohit shetty,karan johar,saaho,prabhas,thugs of hindostan,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,gold,Akshay Kumar,race 3,2 0,rajinikanth

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ)

आदित्या चोपड़ा निर्मित और विक्टर उर्फ विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस वर्ष दीवाली पर प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर अभी से यह कहा जा रहा है कि यह आमिर खान की पहली ऐसी फिल्म होगी जो हिन्दी सिनेमा में 400 करोड़ क्लब की स्थापना करेगी। यह बिलकुल सही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 450 करोड़ का कारोबार करते हुए टाइगर को बहुत पीछे छोड़ेगी। साथ ही सलमान खान के लिए एक नया लक्ष्य छोड़ेगी। हिन्दी सिनेमा में 100 करोड़ी क्लब की स्थापना करने वाले आमिर खान को इस बात का शिद्दत से अहसास है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड स्थापित करती है।

bollywood,bollywood news,tiger zinda hai,Salman Khan,simmba,ranveer singh,rohit shetty,karan johar,saaho,prabhas,thugs of hindostan,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,gold,Akshay Kumar,race 3,2 0,rajinikanth

सिम्बा (रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी)

वर्ष के अन्तिम शुक्रवार 29 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। कारण इस फिल्म में पद्मावत के खिलजी एक नए अंदाज में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म आसानी से ‘टाइगर जिंदा है’ के रिकॉर्ड को तोडऩे में कामयाब हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह