न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 माह, 2 फिल्में, 300 करोड़ का कारोबार और अब बॉयोपिक, वाह क्या बात है

जाह्नवी कपूर को जहाँ उन्होंने लांच किया वहीं सारा अली खान (Sara Ali Khan) को निर्देशक अभिषेक कपूर ने लांच किया।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Feb 2019 2:48:46

1 माह, 2 फिल्में, 300 करोड़ का कारोबार और अब बॉयोपिक, वाह क्या बात है

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से स्टार किड्स की भीड़ नजर आने लगी हैं। लेकिन जितनी चर्चा में अमृता सिंह और श्रीदेवी की बेटियाँ सारा अली खान (Sara Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) रही हैं, उतनी चर्चा में दूसरे स्टार किड्स नहीं रह पाए हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में प्रवेश से पहले ही अपने आपको स्थापित नायिकाओं के रूप में स्थापित कर लिया था। इनकी स्थापना में सबसे बड़ा हाथ करण जौहर का रहा है जो लगातार इनको मीडिया में अपनी फिल्मों के जरिये लाने के लिए बात करते रहे। जाह्नवी कपूर को जहाँ उन्होंने लांच किया वहीं सारा अली खान (Sara Ali Khan) को निर्देशक अभिषेक कपूर ने लांच किया।

bollywood,sara ali khan,simmba,kedarnath

सफलता के मामले और फिल्मों के चयन के मामले में सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने जाह्नवी कपूर को मात देना शुरू कर दी है। जाह्नवी कपूर को सारा ने पहली बड़ी मात बॉक्स ऑफिस पर दी है। उनकी जहाँ दो फिल्मों का एक ही माह में प्रदर्शन हुआ, वहीं उनकी दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की है। सारा अली खान की पहली फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कारोबार किया, वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ उनके करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया और निर्माता थे करण जौहर, जिनकी फिल्म ‘धडक़’ से जाह्नवी कपूर ने प्रवेश किया था। ‘धडक़’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 70 करोड़ का कारोबार किया।

bollywood,sara ali khan,simmba,kedarnath

सारा अली खान की एक महीने में दो फिल्मों का प्रदर्शन हुआ और इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। उनकी गत वर्ष प्रदर्शित हुई ‘सिम्बा’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि देश के जिन हिस्सों में अभी यह चल रही है वहाँ से 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। इस तरह से वह 250 करोड़ तक पहुँच जाएगी।

सारा अली खान ने हाल ही में एक बॉयोपिक फिल्म साइन की है जिसे निर्देशक कनन अय्यर बनाने जा रहे हैं। कनन अय्यर ने छह साल पूर्व ‘एक थी डायन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें बॉक्स ऑफिस पर असफलता हाथ लगी थी। लेकिन अब उन्होंने सफलतम वापसी करने को अपनी कमर कस ली है। यह एक बॉयोपिक होगी जिसे करण जौहर निर्मित करेंगे। फिल्म इस साल अगस्त में फ्लोर पर जाएगी और आगामी वर्ष इसे प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर शीघ्र ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिल्म में किसकी जिन्दगी को परदे पर उकेरा जाएगा अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। न ही इस बात की जानकारी है कि इस फिल्म मेंं अन्य सितारे कौन-कौन से होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम