न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजी से बही हवा, ‘छलिया’ का रीमेक है करण जौहर की ‘कलंक’!

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘कलंक’ की चर्चा-ए-आम हो रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 3:18:03

तेजी से बही हवा, ‘छलिया’ का रीमेक है करण जौहर की ‘कलंक’!

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘कलंक’ की चर्चा-ए-आम हो रही हैं। इस पीरियड फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह बंटवारे के दौर की प्रेम कहानी है। इसमें क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी दिखायी जायेगी। फिल्म में वरुण धवन एक पाकिस्तानी शख्स के किरदार में है वे अपने करियर में पहली बार पाकिस्तानी का रोल प्ले कर रहे हैं। उनके किरदार का नाम जफर है, जो एक लोहार है। उसे आलिया भट्ट से प्रेम है, मगर उसकी शादी आदित्य रॉय कपूर से हो जाती है। बंटवारे के बाद उनकी जिन्दगी में क्या उथल-पुथल मचती है, फिल्म इसी को लेकर बनाई गई है। पहली बार इस फिल्म से कुणल खेमू खलनायक के तौर पर शुरूआत कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा का कैमियो है और माधुरी दीक्षित ने हीरा मंडी की तवायफ का किरदार अभिनीत किया है।

बताया जा रहा है इस फिल्म के बंटवारे वाले दृश्यों को सबसे अन्त में हैदराबाद की रामोजी राव फिल्मसिटी में शूट किया गया है। यहाँ पर हिन्दुस्तान-पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके रीक्रिएट किए गए हैं।

bollywood,chaalia,karan johar,kalank

इन सभी चर्चाओं के बीच यह कहा जा रहा है कि मूल रूप से यह फिल्म राजकपूर, रहमान और नूतन अभिनीत तथा मनमोहन देसाई निर्देशित फिल्म ‘छलिया’ का रीमेक है। ‘छलिया’ 1960 में प्रदर्शित हुई थी। श्वेत श्याम रूप में प्रदर्शित हुई इस फिल्म की सफलता में कल्याण आनन्दजी के संगीत का अहम् योगदान था। वैसे ‘छलिया’ मूल रूप से फैदूर दोस्तावेस्की की ‘व्हाइट नाइट’ पर आधारित थी। इस फिल्म में भी बंटवारे के बाद का दर्द बयां किया गया था।

कहा जा रहा है कि ‘छलिया’ में जो किरदार राजकपूर ने अभिनीत किया था, वही वरुण धवन का ‘कलंक’ में है, साथ ही रहमान ने जो भूमिका निभाई वह आदित्य रॉय कपूर की है और जो भूमिका आलिया भट्ट निभाने जा रही हैं वह नूतन वाली भूमिका है। कुनाल खेमू जो भूमिका निभा रहे है वह प्राण वाली भूमिका है। अप्रैल 2019 में प्रदर्शित होने वाली ‘कलंक’ के प्रदर्शन से ही पता चलेगा कि क्या वास्तव में यह सुभाष देसाई निर्मित, मनमोहन देसाई निर्देशित राजकपूर अभिनीत ‘छलिया’ का रीमेक है या फिर मूल रूप से एक ऐसी प्रेम कहानी जिसका सपना यश जौहर ने देखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम