न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

42 साल की सुष्मिता सेन के साथ 15 साल के लड़के ने भरी महफ़िल में की छेड़छाड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 24 साल पहले आज ही के दिन मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को शुक्रिया कहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 May 2018 5:25:02

42 साल की सुष्मिता सेन के साथ 15 साल के लड़के ने भरी महफ़िल में की छेड़छाड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 24 साल पहले आज ही के दिन मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को शुक्रिया कहा। इससे पहले शनिवार की शाम को सुष्मिता एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा वाकया बयां कि वो खुद भी इमोशनल हो गईं।

लड़कियां सुरक्षित हैं? यह सवाल अक्सर हमें खटकता है और इसका जवाब अक्सर ना ही होता है। स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जातीं लड़कियों के अलावा सेलिब्रिटीज को भी कई बार छेड़खानी का शिकार होना पड़ता है। सुष्मिता सेन ने खुद के साथ हुई ऐसी ही एक घटना के बारे में बताया। जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि आखिर सेलिब्रिटीज के साथ भी ऐसा हो सकता है क्या।

bollywood,sushmita sen,molestation

अपने साथ 6 महीने पहले हुए वाकये का जिक्र करते हुए सुष्मिता ने कहा कि "लोगों को लगता है कि हमारे साथ बॉडीगार्ड होते हैं, हम बड़े शहरों से हैं तो हम मोलेस्टेशन का शिकार नहीं होते। लेकिन, ऐसा नहीं है, 10 बॉडीगार्ड होने के बावजूद भी एक सेलेब्रिटी होने के नाते हमें रोज़ाना 100 लोग ग़लत निगाहों से देख रहे होते हैं। हम जानते हैं कि ये सभी हमें ग़लत तरीके से देख रहे हैं और हम कुछ नहीं कर सकते। "छह महीने पहले एक अवार्ड फंक्शन के दौरान, जहां मीडिया भी मौजूद थी। इतने लोगों के बीच मेरे साथ ऐसा हुआ।

bollywood,sushmita sen,molestation

भीड़ का फायदा उठाकर उसे लगा शायद वो बच जाएगा और मुझे पता नहीं चलेगा कि किसने किया। लेकिन, मैंने उसका हाथ पकड़ा और उसे आगे खींचा तो मैंने देखा कि ये 15 साल का एक बच्चा है। मैं शॉक हो गई थी। मैं चाहती तो बहुत कुछ कर सकती थी मगर, वो महज़ 15 साल का था, इसलिए मैं उसे अन्दर ले गई और उससे कहा कि मैं अगर ये बात लोगों को बताउंगी तो तुम्हारी ज़िन्दगी ख़राब हो जाएगी। फिर भी वो कहता रहा कि उसने कुछ नहीं किया, मेरे बार बार धमकाने के बाद उसने मुझसे माफ़ी मांगी और प्रोमिस किया कि वो ऐसा फिर कभी नहीं करेगा। मैंने उससे कहा कि अगर उसने फिर से कभी ऐसा किया, तो मैंने उसका चेहरा देख लिया है। इसलिए हमें सेल्फ डिफेन्स सीखना चाहिए। जो लोग छेड़छाड़ से भी आगे जाकर लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते हैं उन्हें तो फांसी पर लटका देना चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक