न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय देवगन ने ठुकराया राजामौली का प्रस्ताव, अब अक्षय की शरण में

बाहुबली के जरिये विश्व सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोडऩे वाले निर्देशक राजामौली (S.S. Rajamouli) को उस समय हैरानी का सामना करना पड़ा जब बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) ने उनकी फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ में काम करने से इंकार कर दिया।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 8:13:58

अजय देवगन ने ठुकराया राजामौली का प्रस्ताव, अब अक्षय की शरण में

बाहुबली के जरिये विश्व सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोडऩे वाले निर्देशक राजामौली (S.S. Rajamouli) को उस समय हैरानी का सामना करना पड़ा जब बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) ने उनकी फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ में काम करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि राजामौली (S.S. Rajamouli) ने अजय देवगन (Ajay Devgn) को अपनी आगामी फिल्म में एक किरदार निभाने के सम्पर्क किया था, जिसको करने से अजय देवगन (Ajay Devgn) ने स्पष्ट इंकार कर दिया। यह हालात तो तब हैं जब अजय देवगन (Ajay Devgn) और उनकी पत्नी काजोल (Kajol) राजामौली की फिल्म में पहले काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि राजामौली की फिल्म ‘ईगा’ (मक्खी) के हिन्दी वर्जन में अजय देवगन और काजोल ने अपनी आवाज दी थी। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने क्या सोचकर राजामौली की फिल्म से किनारा कर लिया इस बात की कोई जानकारी बाहर नहीं आ पायी है। हालांकि कहा यह जा रहा है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) अभी इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि वे कोई नया प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

ajay devgn,ss rajamouli,kajol,Akshay Kumar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

यह पहला मौका नहीं कि जब अजय देवगन (Ajay Devgn) ने दक्षिण भारतीय फिल्मकारों के प्रस्ताव को ठुकराया है। इससे पहले उन्होंने दिग्गज निर्देशक एस.शंकर की फिल्म ‘इंडियन-2’ में भी काम करने से मना कर दिया था। इस फिल्म में शंकर उन्हें कमल हासन के सामने खलनायक के रूप में पेश करना चाहते थे। शंकर उन्हें इस फिल्म में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में पेश करना चाहते थे।

ajay devgn,ss rajamouli,kajol,Akshay Kumar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बॉलीवुड के गलियारों में अब इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि राजामौली अपनी जूनियन एनटीआर और रामचरण तेजा अभिनीत इस फिल्म के इस किरदार के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के पास गए हैं। अक्षय कुमार इससे पहले शंकर की फिल्म 2.0 में रजनीकांत के सामने खलनायक के रूप में आ चुके हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि अक्षय कुमार ने राजामौली की फिल्म को स्वीकार किया है या नहीं। वैसे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी इस वर्ष बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। उनकी इस वर्ष 5 फिल्मों का प्रदर्शन होना है। करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बनी फिल्म उनकी फिल्म ‘केसरी (Kesari)’ इस वर्ष 22 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम