न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पैडमैन' - केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि विज्ञापन भी बदलेंगे : ट्विंकल खन्ना

फिल्म 'पैडमैन' की निर्माता ट्विंकल खन्ना का कहना है कि शरीर की स्वाभाविक प्रक्रिया पर शर्मिदगी नहीं होनी चाहिए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 08 Feb 2018 6:46:28

'पैडमैन' - केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि विज्ञापन भी बदलेंगे : ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘पैडमैन’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की सबसे सफलतम फिल्म साबित होगी। उम्मीद है यह 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। वही माहवारी से जुड़ी वर्जनाओं को तोड़ने और इस पर खुलकर बात करने का संदेश देती फिल्म 'पैडमैन' की निर्माता ट्विंकल खन्ना का कहना है कि शरीर की स्वाभाविक प्रक्रिया पर शर्मिदगी नहीं होनी चाहिए। हमारे समाज के हर शख्स को माहवारी को शर्म से जोड़ने वाली अपनी सोच को बदलने की जरूरत है और हम उम्मीद करते हैं कि फिल्म 'पैडमैन' के जरिए हम इस सोच को बदल देंगे।

वही एक इंटरव्यू के दौरान जब ट्विंकल से पूछा गया कि बच्चों के सामने अक्सर माता-पिता टेलीविजन पर सैनिटरी विज्ञापन आने पर चैनल बदल देते हैं। क्या पैडमैन उनकी मानसिकता को बदल पाएगी? इस पर ट्विंकल ने कहा, "मुझे लगता है कि सोच ही नहीं, विज्ञापन भी बदलेंगे। इस तरह के विज्ञापनों में माहवारी को समझाने के लिए नीले रंग का पदार्थ दिखाया जाता है, हम उम्मीद करते हैं कि अब से उसके स्थान पर लाल रंग दिखाया जाएगा। हमें उम्मीद है कि शायद यह होगा। केवल माता-पिता ही नहीं बदलेंगे, बल्कि विज्ञापन भी बदलेंगे।"

bollywood,Akshay Kumar,padman,twinkle khanna,sonam kapoor,radhika apte,bollywood news

अक्सर दुकानदारों को पैड अखबार में ढककर या काले रंग की पन्नी में लपेटकर महिलाओं को थमाते हुए देखा जाता है, जो महिलाओं को कभी-कभी बहुत ही असहजता से भरने वाला क्षण होता है, इस पर ट्विंकल कहती हैं, "मुझे लगता है कि यही हम करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्यूं शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया पर र्शमदगी होती है, जबकि यह सबसे जरूरी जैविक प्रक्रिया है, क्योंकि अगर हमें (महिलाओं को) माहवारी नहीं होती, तो यहां जितने लोग भी बैठे हैं वे पैदा नहीं होते।"

फिल्म बताती है कि कैसे तमिलनाडु के अरुणाचलम मुरुगनाथम कम लागत में सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन का निर्माण कर एक नई क्रांति लाई और पैडमैन के नाम से मशहूर हो गए।

bollywood,Akshay Kumar,padman,twinkle khanna,sonam kapoor,radhika apte,bollywood news

ट्विंकल से जब पूछा गया कि फिल्म के दौरान आपने क्या चुनौतियों का सामना किया? इस पर उन्होंने कहा "मेरी चुनौती फिल्म शुरू होने से पहले ही थी और इसके शुरू होने के बाद मेरी चुनौतियां खत्म हो गईं। मुझे अरुणाचालम मुरुगनाथम को उनकी कहानी पर्दे पर दिखाने के लिए राजी करने में नौ महीने लगे थे।"

ट्विंकल ने मजाकिया लहजे में कहा, "इतने वक्त में मैं तीसरा बच्चा पैदा कर सकती थी। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी चुनौती थी।"

bollywood,Akshay Kumar,padman,twinkle khanna,sonam kapoor,radhika apte,bollywood news

माहवारी के विषय को लोग र्शमदगी से जोड़कर देखते हैं, ऐसे में क्या मां-बाप अपने बच्चों के साथ फिल्म देख पाएंगे? इस पर ट्विंकल ने कहा, "हमने एक ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश की है जो न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि उन्हें एक संदेश भी मिलेगा और यह केवल माहवारी की कहानी नहीं है, बल्कि उस शख्स की भी कहानी है जिसने एक महान आविष्कार किया। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म को देखने के दौरान किसी को भी असहजता होगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह