न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान को लेकर अपसेट है मौनी रॉय, कहा - मेरे लिए भला वो ऐसा क्‍यों करेंगे!

'नागिन' का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गोल्ड' को लेकर बिजी चल रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Aug 2018 5:37:02

सलमान खान को लेकर अपसेट है मौनी रॉय, कहा - मेरे लिए भला वो ऐसा क्‍यों करेंगे!

'नागिन' का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गोल्ड' को लेकर बिजी चल रही हैं। उनकी यह फिल्म सफल होने की काफी उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि 'गोल्ड' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज़ को लेकर मौनी को खुश होना चाहिए लेकिन वह इन दिनों थोड़ी अपसेट चल रही है। दरहसल यह पूरा मामला सलमान खान से जुड़ा है। कुछ दिन पहले खबरे थी कि मौनी रॉय का बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की वजह से हो रहा है और यहीं 'नागिन' के उदास होने की वजह भी है। बता दें क‍ि मौनी रॉय की सलमान खान से नजदीकियों की चर्चा उनके छोटे पर्दे की स्‍टार होने के समय से ही रही है।

bollywood,Akshay Kumar,gold,gold movie,mouni roy,Salman Khan

हमने अक्सर मौनी को सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस पर स्‍पेशल अपीयरेंस देते देखा है। उसकी समय से बॉलीवुड गलियारों में ये खबरे थी कि दबंग खान अब 'छोटे पर्दे की नागिन' को बॉलीवुड में एंट्री द‍िलाकर ही रहेंगे। चर्चा तो इस बात की भी हो रही थी कि दबंग 3 में मौनी रॉय को सोनाक्षी सिन्‍हा की जगह कास्‍ट किया जाएगा। लेकिन दबंग सीरीज का हिस्‍सा तो मौनी रॉय नहीं बनीं, लेकिन गोल्‍ड की रिलीज से पहले ही उनके पास दो और अच्‍छे प्रोजेक्‍ट्स हैं। इनमें से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्‍त्र भी है। वैसे सलमान खान को लेकर मौनी रॉय ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को कहा है क‍ि उनका मेरे करियर को आगे बढ़ाने में कोई रोल नहीं है। मेरे लिए भला वो ऐसा क्‍यों करेंगे ! मेरे लिए ये बहुत दुख की बात है क‍ि 10 साल एक्‍टिंग करने के बाद और बांग्‍ला होने के बावजूद मैं किसी फिल्‍म में बांग्‍ला लीड रोल नहीं कर सकती हूं।

हालांकि पिछले साल जून में गोल्‍ड के प्रोड्यूसर रितेश स‍िधवानी ने ये स्‍पष्‍ट कर द‍िया था क‍ि मौनी रॉय को किसी ने भी फिल्‍म के ल‍िए र‍िकमेंड नहीं किया है। उनको ये रोल सिर्फ उनके टैलेंट के दम पर मिला है।

bollywood,Akshay Kumar,gold,gold movie,mouni roy,Salman Khan

बता दे, 'गोल्ड' के जरिए देश के लिए पहला गोल्ड जीतने का सपना देखने वाली टीम की यात्रा को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। 1936 में शुरू हुई इस यात्रा को जीत मुकम्मल करने के लिए 12 साल का लंबा वक्त लगा था। मालूम हो कि, भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

एक्‍ट्रेस मौनी रॉय का बॉलीवुड सपना पूरा होने जा रहा है। उनकी पहली फिल्म 'गोल्ड' इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह ब्रह्मास्त्र, रोमियो अकबर वाल्टर (रॉ) और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। मौनी एकता कपूर के वेब चैनल 'एएलटी बालाजी' के साथ एक वेब सीरिज में भी जल्‍द ही नजर आएंगी जिसका नाम 'मेहरुनिसा' है। इस शो में मौनी के के अपोजिट अंगद बेदी को फाइनल कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल