न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमजोर हुए सलमान खान, सफलता के लिए ले रहे है त्यौंहार का सहारा

बॉलीवुड में ‘भाई’ के नाम से ख्यात अभिनेता सलमान खान अब कमजोर नजर आने लगे हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 09 Feb 2018 12:58:14

कमजोर हुए सलमान खान, सफलता के लिए ले रहे है त्यौंहार का सहारा

बॉलीवुड में ‘भाई’ के नाम से ख्यात अभिनेता सलमान खान अब कमजोर नजर आने लगे हैं। पिछले आठ साल से लगातार सफलतम फिल्में देने वाले सलमान खान को इस बात का डर सताता है कि यदि उनकी कोई फिल्म ईद, दीवाली या क्रिसमस के अतिरिक्त प्रदर्शित होगी तो वह असफल हो जाएगी। इसका कारण शायद यह हो सकता है कि कुछ वर्ष पूर्व जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रदर्शित हुई ‘जय हो’ असफल करार दे दी गई थी। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 111 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

गत वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित हुई उनकी ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का कारोबार करके उनकी गत वर्ष ईद पर प्रदर्शित हुई ‘ट्यूबलाइट’ की असफलता का दाग धोने में मदद की है। ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लगातार घोषणाएँ हो रही हैं। आने वाले दो वर्षों में उनकी चार फिल्मों—रेस-3, दबंग-3, भारत और किक-2 का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन सभी फिल्मों को ईद और क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित किया जाएगा। सलमान खान के साथ इनके निर्माता निर्देशकों को भी ऐसा लगता है कि ईद और क्रिसमस पर ही सलमान खान सफल हो सकते हैं दूसरे किसी मौके पर नहीं।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,tubelight,race 3,kick 2,dabaang 3,bollywood news

अभी दो दिन पहले ही निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्म ‘किक-2’ की घोषणा की है, जो 2019 में क्रिसमस पर प्रदर्शित की जाएगी। उनके जेहन में सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ की सफलता घूम रही है, जो गत वर्ष क्रिसमस पर प्रदर्शित हुई थी। शेष तीन फिल्में रेस-3, भारत और दबंग-3 ईद पर प्रदर्शित होंगी। इन फिल्मों की प्रदर्शन तिथियों को जानकर जेहन में एक सवाल कौंधता है कि क्या बॉलीवुड अब सिर्फ ‘त्यौंहार’ बनकर रह गया है। क्या अभिनेताओं को अपनी अभिनय क्षमता पर इतना विश्वास नहीं कि वे किसी और दिन प्रदर्शित होकर दर्शकों को अपना दीवाना बना सकें।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,tubelight,race 3,kick 2,dabaang 3,bollywood news

जब कभी इन फिल्म निर्माताओं से त्यौंहार के इतर फिल्म प्रदर्शित न करने का कारण पूछा जाता है तो उनका कहना होता है कि छुट्टियों की माहौल में दर्शक सिनेमाघरों की ओर जरूरत से ज्यादा आता है, जिसके चलते फिल्में अच्छा कारोबार करती हैं और शेष दिनों में ऐसा नहीं होता है। यदि ऐसा ही होता तो फिर जो अन्य फिल्म दूसरे दिनों में प्रदर्शित होती हैं क्या उनको सफलता नहीं मिलती।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,tubelight,race 3,kick 2,dabaang 3,bollywood news

सलमान खान को अब किसी ऐसे सहारे की जरूरत नहीं है जो उनको सफल और असफल बनाए। उन्हें अपने आप में विश्वास पैदा करना होगा फिल्म अच्छी है, उनका अभिनय उम्दा है तो निश्चित तौर पर दर्शक उसे देखने आएगा फिर चाहे वह दीवाली हो या रमजान का महीना। ईद, क्रिसमस, दीवाली को बैसाखियों के तौर पर काम में लेने वाले सलमान खान को अपना अभिनय सुधारना होगा। उन्हें मसाला फिल्मों को छोडक़र कंटेंट आधारित फिल्मों को चुनना होगा, जिनमें उनका अभिनय निखर सके। उन्हें अपनी जवानी में की गई फिल्मों—फिर मिलेंगे, खोमाशी, हम दिल दे चुके सनम—की तरफ लौटना होगा जहाँ उन्होंने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह