न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'संजू' के टीजर में संजय दत्त के जीवन के विभिन्न पड़ावों की झलक

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की उतार-चढ़ाव से भरपूर जिंदगी पर बनीं बायोपिक 'संजू' के टीजर में उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों की झलक नजर आ रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Apr 2018 1:40:52

'संजू' के टीजर में संजय दत्त के जीवन के विभिन्न पड़ावों की झलक

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की उतार-चढ़ाव से भरपूर जिंदगी पर बनीं बायोपिक 'संजू' के टीजर में उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों की झलक नजर आ रही है। टीजर में एक बिंदास युवा, ड्रग में उलझी जिंदगी से लेकर सुपरस्टार बनने का उनका सफर और कानून के शिंकजे में कैद संजय के जीवन के विभिन्न पड़ावों को बिना छेड़छाड़ के दिखाया गया है।

रणबीर कपूर फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं। वह इसमें 6 अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर में संजय दत्त के अनेक रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ उनका नौजवान के रूप में लुक है तो दूसरी तरफ वह न्यूयॉर्क के होटल में शानदार लाइफ बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा ड्रग की लत में संजय सड़क पर भीख मांगते तो दूसरी ओर जेल में दिखाई दे रहे हैं। चंद सेंकड के इस टीजर में दर्शकों को संजय दत्त के जीवन के हर पहलू की झलक दिखाई गई है। फिल्म की टीम ने इसके लिए काफी शोध किया था जिसके लिए उन्हें 200 से अधिक घंटों की फुटेज भी देखनी पड़ी ताकि वह बारीकी से संजू बाबा के व्यक्तित्व को समझ सकें।

bollywood,sanjay dutt,sanjay dutt biopic,sanju,ranbir kapoor,sanju movie,sanju songs,sanju trailer,sanju teaser,download sanju

YOUTUBE पर मच गया तहलका

टीजर रिलीज के महज 1 दिन में ही इसे देखने वालों की संख्या 2 करोड़ के पार हो चुकी है। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।

bollywood,sanjay dutt,sanjay dutt biopic,sanju,ranbir kapoor,sanju movie,sanju songs,sanju trailer,sanju teaser,download sanju

बायोपिक बनाने का अनुभव अन्य फिल्मों से बिल्कुल अलग है

हिरानी ने मीडिया से कहा, "बायोपिक पूरी तरह से एक अलग दैत्य है, क्योंकि आपका इस पर पूरा नियंत्रण नहीं होता। जब आप एक नई पटकथा लिखते हैं, जैसा और कहानियों में होता है, तो आपका इस पर पूरा नियंत्रण होता है। यह अपकी कहानी होती है। आप जैसा चाहे वैसा अपने किरदारों को मोड़ दे सकते हैं। बायोपिक के साथ ऐसा नहीं है।" उन्होंने कहा कि हम कल्पना के आधार पर कहानी नहीं लिख पाते और सबसे अच्छी बात यह रही कि संजय ने हमें उनकी कहानी और किस्सों तक पहुंच बनाने में मदद की।

हिरानी ने कहा कि दर्शक संजय से जुड़े कुछ राज जानने की उम्मीद कर सकते हैं, जिनके बारे में उनके ड्रग लेने के दिनों में और जेल में होने के दौरान खूब बातें की गई।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे सितारे हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक