न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू होने से पहले ही बदला सैफ की फिल्म ‘तांत्रिक’ का नाम, अब ‘भूत पुलिस’

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अनुराग कश्यप की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स-2 की शूटिंग पूरी की

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 22 Feb 2019 6:14:14

शुरू होने से पहले ही बदला सैफ की फिल्म ‘तांत्रिक’ का नाम, अब ‘भूत पुलिस’

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अनुराग कश्यप की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स-2 की शूटिंग पूरी की है। कुछ दिनों पूर्व ही अजय देवगन (Ajay Devgn) ने उन्हें अपनी भव्य फिल्म ‘तानाजी: द अनसांग वारियर’ में खलनायक के रोल के लिए साइन किया है और अब कहा जा रहा है कि वे ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और दंगल में नजर आ चुकी फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के साथ एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।

saif ali khan,fatima sana shaikh,horror comedy,tantrik,tantrik name change,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार इंडिया करने जा रहा है। यह गत वर्ष आई दिनेश विजन की फिल्म ‘स्त्री’ की तरह ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का शीर्षक ‘तांत्रिक’ था। लेकिन अब इसका नाम बदलकर ‘भूत पुलिस’ कर दिया गया है। इस बात की जानकारी स्वयं सैफ अली खान ने ही दी है। मुम्बई मिरर को दिए अपने एक साक्षात्कार में सैफ ने बताया कि फॉक्स स्टार स्टूडियो की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का नाम अब भूत पुलिस है। इस फिल्म में पहले अभिषेक बच्चन को साइन किया गया था लेकिन बाद में सैफ अली खान को उनके स्थान पर रिप्लेस कर दिया गया।

saif ali khan,fatima sana shaikh,horror comedy,tantrik,tantrik name change,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म के साथ-साथ सैफ तानाजी को भी शुरू करने वाले हैं। इसके अतिरिक्त वे पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में नजर आएंगे। कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म ‘दिल बेचारा’ को ज्वाइन किया है। पिछले दिनों वे लंदन में इस फिल्म की शूटिंग करके आए थे। दो वर्ष पूर्व कालाकांडी में नजर आए सैफ को अपने करिअर के लिए एक अदद हिट की सख्त जरूरत है। हालांकि उन्हें अपनी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में जबरदस्त सफलता मिली है लेकिन बड़े परदे पर वे लम्बे समय से कोई सफल फिल्म नहीं दे पाए हैं। इन दिनों जिन फिल्मों में वे व्यस्त नजर आ रहे हैं उनमें से एक मात्र तानाजी: द अनसांग वारियर ही ऐसी नजर आती है जिसे बॉक्स ऑफिस पर व्यापक सफलता मिलने की उम्मीद है। शेष फिल्मों को लेकर अभी से कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम