न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

और अब साउथ की फिल्म को रीमेक करेंगे बोनी कपूर, बना रहे हैं ‘पिंक’ का रीमेक

ख्यातनाम निर्माता बोनी कपूर एक बार फिर से पूरी तरह से फिल्म निर्माण में सक्रिय हो गए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 30 Mar 2019 4:57:10

और अब साउथ की फिल्म को रीमेक करेंगे बोनी कपूर, बना रहे हैं ‘पिंक’ का रीमेक

ख्यातनाम निर्माता बोनी कपूर एक बार फिर से पूरी तरह से फिल्म निर्माण में सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों शूजीत सरकार की कामयाब फिल्म ‘पिंक’ का तमिल में रीमेक बना रहे बोनी कपूर ने घोषणा की है कि वे साउथ की सुपर हिट फिल्म एफ-2 को हिन्दी में बनाएंगे। तेलुगु भाषा की इस कॉमेडी फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई की थी।
जनवरी में रिलीज हुई वेंकटेश, वरुण तेज, तमन्ना भाटिया स्टारर तेलुगू कॉमेडी फिल्म ‘एफ2-फन एण्ड फ्रस्टेशन’ को काफी पसंद किया गया था। इसी साउथ ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म को हिंदी में बनाने के लिए निर्माता बोनी कपूर ने अधिकार प्राप्त कर लिए हैं। इतना ही नहीं मेकर्स ने इस फिल्म के हिंदी रीमेक का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है।

फिल्म के रीमेक के लिए बोनी कपूर ने इस तेलुगु फिल्म के निर्माता दिल राजू से हाथ मिलाया है। इस फिल्म के हिंदी रीमेक के निर्देशन की जिम्मेदारी अनीस बज्मी को सौंपी गई है। फिलहाल, बज्मी जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अनिल कपूर के साथ ‘पागलपंती’ की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म इस वर्ष 22 नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। ‘पागलपंती’ का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं।

बोनी कपूर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि, ‘यह एक मजेदार फिल्म है और फैमिली एंटरटेनर है। मैंने इसे देखकर काफी इंजॉय किया और मुझे लगता है कि यह ऐसा सब्जेक्ट है जो हिंदी के दर्शकों तक भी पहुंचना चाहिए।’ बोनी ने कहा कि फिल्म में 3 मुख्य सितारे और 2 नायिकाएँ होंगी, जिनका चयन जल्द ही कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये

2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल