बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) अपनी आगामी फिल्म ‘लुका छिपी’ को लेकर इन दिनों चर्चा में चल रहे है। अगर आपको याद हो तो कुछ दिन पहले अनीता अदजानिया के शो पर कार्तिक ने खुलासा किया था कि कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था। कार्तिक के इस खुलासे के बाद काफी चर्चा हुई थी और लोग जानना चाहते थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों बोला। हाल में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के चैट शो पर पहुंचे थे, जहां नेहा ने कार्तिक से पूछा कि उन्होंने कटरीना कैफ के साथ बच्चे पैदा करने वाली बात क्यों कही थी ? नेहा के चैट शो पर कार्तिक ने अपने इस बयान को लेकर खुलासा करते हुए कहा है कि ‘मुझे फॉरेन एक्सेंट बहुत पसंद है और कटरीना जिस तरह से हिन्दी बोलती हैं, वो दिल को छू जाता है। इसी कारण मैंने यह बात कही थी।’ जब नेहा धूपिया ने कार्तिक आर्यन से कहा कि ऐसा विदेशी एक्सेंट तो जैकलीन फर्नांडिस के पास भी है लेकिन आपने उनके बारे में ऐसा नहीं कहा, तो कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘मैंने उनके बारे में अभी तक ऐसा सोचा ही नहीं है।’














