न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष के अंत में 'दबंग-3' #HIT, बन सकती है सलमान की सबसे बड़ी फिल्म!

टाइगर जिंदा है की प्रत्याशित सफलता के बाद बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से दबंग खान की चर्चा होने लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jan 2018 3:54:25

वर्ष के अंत में 'दबंग-3' #HIT, बन सकती है सलमान की सबसे बड़ी फिल्म!

टाइगर जिंदा है की प्रत्याशित सफलता के बाद बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से दबंग खान की चर्चा होने लगी है। फिजाओं में चर्चा रेस-3 को लेकर कम और सलमान की वर्ष के अन्त और आगामी वर्ष ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को लेकर ज्यादा हो रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान मई माह से अपने भाई अरबाज खान की फिल्म 'दबंग-3' पर काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म के आगामी मई या जून माह में फ्लोर पर जाने की संभावना है और इसका प्रदर्शन इसी वर्ष क्रिसमस के मौके पर दिसम्बर माह में होने की उम्मीद है। यदि यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होती है तो बॉक्स ऑफिस पर महा टकराव देखने को मिलेगा, क्योंकि इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जीरो' प्रदर्शित करने जा रहे हैं।

दबंग-3 के निर्माता अरबाज खान का कहना है कि फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। कुछ समय पूर्व अपने एक साक्षात्कार में अरबाज खान ने कहा था कि टाइगर जिंदा है की तरह दबंग-3 भी दर्शकों को पसन्द आ सकती है, क्योंकि वह एक ब्राण्ड है और फ्रैंचाइजी फिल्मों के लिए दर्शकों में अलग तरह की बेसब्री होती है। हम दबंग की वैल्यू समझते हैं, जिसके चलते मैं, भाई और निर्देशक प्रभु देवा तीनों ही फिल्म के लिए जान लगा देंगे। प्रभु देवा ऐसे निर्देशक रहे हैं जिन्होंने सलमान खान के डूब चुके करियर को न सिर्फ उबारा अपिुत अपनी फिल्म वांटेड के जरिए उन्होंने सलमान खान को सुपर सितारा बनाया। अरबाज खान का कहना है कि प्रभु देवा एक बेहतरीन निर्देशक हैं और हमें पूरी उम्मीद है वह दबंग-3 के साथ पूरा न्याय करेंगे।

bollywood,Salman Khan,dabangg 3,arbaz khan,tiger zinda hai,sonakshi sinha,entertainment,gossips

पिछले कुछ समय 'दबंग-3' में मौनी राय के होने की चर्चाएं आम हो रही हैं। मौनी रॉय के बारे में अरबाज खान का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह है। दबंग-3 के लिए बतौर एक्ट्रेस फिलहाल फिल्म में सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा फाइनल हैं और कोई नहीं।

दबंग-3 के बारे में पिछले दो वर्षों से यह कहा जाता रहा है कि यह दबंग का प्रीक्वल होगी अर्थात् फिल्म का नायक चुलबुल पांडे 'दबंग' बनने से पहले क्या था और क्योंकर वह चुलबुल पांडे बना। इस बारे में अरबाज खान ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि यह 'दबंग-3' पूरी तरह से प्रीक्वल नहीं होगी अपितु इसमें फ्लैश बैक के जरिये दबंग और दबंग-2 में दिखायी कहानी से पहले चुलबुल पांडे की जिन्दगी में क्या हुआ, वह कैसे चुलबुल पांडे बना यही दिखाया जाएगा। जबकि बाकी फिल्म में आज की कहानी दिखायी जाएगी।

bollywood,Salman Khan,dabangg 3,arbaz khan,tiger zinda hai,sonakshi sinha,entertainment,gossips

इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में यह हवा बह रही है कि अरबाज खान इसे क्रिसमस के मौके पर इसी वर्ष प्रदर्शित करना चाहेंगे लेकिन सलमान खान शाहरुख खान की फिल्म के सामने इसे नहीं लाना चाहते थे। लिहाजा ऐसी स्थिति में इसे 2019 जनवरी में प्रदर्शित किया जा सकता है, क्योंकि 2019 की ईद पर सलमान खान स्टारर 'भारत' का प्रदर्शन होगा जिसकी घोषणा स्वयं सलमान खान ने कुछ दिनों पहले की है। 'भारत' का निर्माण सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री करने जा रहे हैं और निर्देशन की बागडोर संभाली है अली अब्बास जफर ने, जिन्होंने हाल ही में 300 करोड़ी 'टाइगर जिंदा है' दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर