न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘क्लास ऑफ 83’: बॉबी देओल ने शुरू की वेब सीरीज, शाहरुख खान का है निर्माण

अब बॉबी देओल से स्वयं अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने डिजिटल प्लेटफार्म पर कदम रख लिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 08 May 2019 12:47:12

‘क्लास ऑफ 83’: बॉबी देओल ने शुरू की वेब सीरीज, शाहरुख खान का है निर्माण

गत वर्ष सलमान खान ने बॉबी देओल के करिअर को फिर से संवारने के लिए अपने साथ रेस-3 में महत्त्वपूर्ण भूमिका दिलाई, जिसके बाद बॉबी देओल को एक बार फिर से बॉलीवुड में काम मिलने लगा था। कुछ दिनों पहले ही समाचार आए थे कि सलमान खान ने उन्हें अपनी सफल फ्रेंचाइजी ‘दबंग-3’ में भी लेने का मानस बनाया है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि बॉबी देओल ‘दबंग-3’ में नजर आएंगे या नहीं। दो सप्ताह पूर्व समाचार आ रहे थे कि बॉबी देओल जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। इस सीरीज का निर्माण शाहरुख खान कर रहे हैं।

अब बॉबी देओल से स्वयं अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने डिजिटल प्लेटफार्म पर कदम रख लिया है। बीते दिन ही ‘क्लास ऑफ 83’ की शूटिंग शुरू हुई है, जिसकी जानकारी खुद बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी है। बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘क्लास ऑफ 83’ का क्लैपबोर्ड शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं वेब माध्यम में कदम रखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। क्लास ऑफ 83 को अतुल सबरवाल निर्देशित कर रहे हैं और इसे शाहरुख खान प्रोड्यूस करेंगे। क्लास ऑफ 83 नेटफिलिक्स पर प्रसारित होगी।’ बॉबी देओल ने सलमान खान की ‘रेस 3’ से अदाकारी की दुनिया में वापसी की थी, जिसके लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया था। बॉबी देओल ने ‘रेस 3’ की रिलीज के समय मीडिया को बताया था कि, ‘मैं अब अपने आपको हर चुनौती के लिए तैयार रखना चाहता हूं। मैं नहीं चाहता हूं कि मेरे पास कोई ऑफर आए और मैं उसे इसलिए स्वीकार न कर सकूं क्योंकि मैं शारीरिक और मानसिक रूप से फिट नहीं हूं। मैंने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू किया है और अब मैं इसे मेंटेन रखूंगा। सलमान खान ने मेरी काफी मदद की है, जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।’

‘रेस-3’ के बाद बॉबी देओल ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-4’ में काम किया है। यह फिल्म इस वक्त पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में है। इसका प्रदर्शन इस वर्ष दीवाली के मौके पर होने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो