न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस ने बॉबी डार्लिंग के पति को किया गिरफ्तार, सेक्स चेंज करके की थी शादी

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में गे का रोल कर फेमस होने वाली 'बॉबी डार्लिंग' लंबे समय बाद एक बार फिर से चर्चा में हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 May 2018 11:59:32

दिल्ली पुलिस ने बॉबी डार्लिंग के पति को किया गिरफ्तार, सेक्स चेंज करके की थी शादी

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में गे का रोल कर फेमस होने वाली 'बॉबी डार्लिंग' लंबे समय बाद एक बार फिर से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग उर्फ पाखी शर्मा ने पिछले साल फरवरी 2016 में सेक्स चेंज करवाकर भोपाल के एक बिजनेसमैन रमणिक शर्मा से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपने पति पर अप्राकृतिक सेक्स, घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही रमणीक के लिए फांसी की सजा मांगी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। खबर है कि लंबी लड़ाई के बाद अब रमणीक को पुलिस ने पकड़ लिया है और पिछले 2 दिन से जेल में हैं। हाल ही में बॉबी ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में बताया, 'वो तीन दिन से जेल में है। पुलिस ने उसे 11 मई को अरेस्ट किया था। मैंने उसका डटकर सामना किया।'

बॉबी डार्लिंग के आरोप

- रमणीक का पहले से ही क्रिमिनल रिकॉर्ड था। जिसके बारे में बॉबी को शादी से पहले बिल्कुल नहीं पता था।
- बॉबी ने बताया था, 'शादी से पहले रणणीक ने खुद को भोपाल के रंग महल सिनेमा का मालिक बताया था। शादी के बाद मुझे पता चला कि वो दो नंबर का काम करता है।
- रमणीक उसे अक्सर ब्लैकमेल करता रहता था कि अगर उसकी मर्जी से काम नहीं करेंगी तो वो किसी और लड़की के साथ एक्ट्ररा मैरिटल अफेयर चलाएगा। जिसकी वजह से अप्रैल 2016 में मुझे हार्मोनल मेडिसीन खाने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
- एक बार तो रमणीक ने उन्हें बहुत बुरी तरफ पीटा था। जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उन्हें लकवे का अटैक पड़ा था। वो ढंग से बोल नहीं पा रही थीं। उनके उल्टे हाथ और पैर ने काम करना बंद कर दिया था।
- रमणीक, बॉबी पर बच्चे को लेकर दबाव बनाता था। इस बारे में बॉबी ने कहा 'उसने एक बार मुझसे टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए मेरे सेविंग अकाउंट से 5 लाख रुपए निकालने के लिए कहा था।
- दूसरी बार उसने मुझसे कहा कि मैं सलमान से उसकी बात करूं कि वो उसे अपना बॉडीगार्ड रख लें। एक बार उसे मुझसे 10 लाख रुपए की डिमांड की ताकि वो आईएस की सीट अपने लिए कंफर्म करवा सके। पता नहीं वो किस तरह का आदमी है।'

जमानत की अर्जी लगाई


शुक्रवार को रमणीक के वकील ने दिल्ली के कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई। जिसे कोर्ट ने उनके ऊपर लगे आरोपों को गंभीर बताते हुए उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट में वकील ने दलील दी कि रमणीक पर लगे सारे आरोप गलत हैं। उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। यह भी दलील दी कि रमणीक पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं। लेकिन कोर्ट ने दलील ठुकरा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल