न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोटी रकम के चलते बिग बॉस तेलुगु-3 को होस्ट कर सकते हैं जूनियर एनटीआर

पिछले माह कलर्स टीवी की रियलिटी शो बिग बॉस-12 की समाप्ति हुई थी। इस शो को लगातार हिन्दी में सलमान खान प्रस्तुत करते आ रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 05 Feb 2019 4:36:14

मोटी रकम के चलते बिग बॉस तेलुगु-3 को होस्ट कर सकते हैं जूनियर एनटीआर

पिछले माह कलर्स टीवी की रियलिटी शो बिग बॉस-12 की समाप्ति हुई थी। इस शो को लगातार हिन्दी में सलमान खान प्रस्तुत करते आ रहे हैं। हिन्दी भाषी दर्शकों में अब यह शो कुछ खास नहीं रहा है लेकिन इसके तेलुगु वर्जन को तमिलनाडु दर्शकों ने काफी पसन्द किया है। बताया जा रहा है कि तेलुगु में प्रदर्शित होने वाले बिग बॉस सीजन-3 को तेलुगु फिल्मों के सुपर सितारे जूनियर एनटीआर पेश कर सकते हैं। इस शो को होस्ट करने के लिए निर्माताओं की ओर से उनको मोटी राशि का प्रस्ताव दिया गया है।

गौरतलब है कि बिग बॉस के तेलुगु वर्जन के सीजन-1 को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहा था। इस को जूनियर एनटीआर ने पेश किया था। इसके बाद जब उन्हें इसके दूसरे सीजन को होस्ट करने का प्रस्ताव दिया गया तो वे अपने फिल्मों के अनुबंधों के चलते इसे कर नहीं पाए थे। दूसरे सीजन को अभिनेता नानी ने होस्ट किया था लेकिन उसे वो लोकप्रियता नहीं मिली जो इसके पहले सीजन को मिली थी। ऐसे में इसके निर्माताओं ने एक बार फिर से जूनियर एनटीआर से सम्पर्क किया है।

tollywood,telugu,bigg boss,bigg boss 3,bigg boss telugu 3,jr ntr,nani,bigg boss telugu 3 host

समाचारों के अनुसार जूनियन एनटीआर इस शो को होस्ट कर सकते हैं। इसके लिए इस शो के निर्माताओं की ओर से उन्हें 6 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है। यह फीस उनके पहले शो के मुकाबले कहीं ज्यादा है। हालांकि अभी तक इस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और इतनी रकम में जूनियर एनटीआर इसे होस्ट करेंगे या नहीं यह भी साफ नहीं हो पाया है। अभी सिर्फ बातचीत जारी रहने के समाचार मिल रहे हैं।

बात करें जूनियर एनटीआर के वर्क फ्रंट की तो वे इस समय निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके लिए हैदराबाद में भव्य सैट लगाया गया है। इस फिल्म में उनके साथ पॉवरपैक्ड अभिनेता रामचरण तेजा भी हैं। फिल्म में नायिका के लिए आलिया भट्ट और किआरा आडवाणी से सम्पर्क किया गया है लेकिन अभी तक इन दोनों के इस फिल्म से जुडऩे के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। राजामौली का यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है जिसे 300 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन को उत्तर भारत में करण जौहर पेश करेंगे जिन्होंने राजामौली की सफल सीरीज ‘बाहुबली’ को पेश किया था। वे इसके साथ बतौर निर्माण जुड़े हुए हैं। यह इस वर्ष के अन्त तक प्रदर्शित हो सकती है हालांकि अभी तक इसकी प्रदर्शन तिथि घोषित नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम