न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 1 की प्रतिभागी, जिसे भरी महफिल में मीका सिंह ने चूमा था

कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस' को एक बार फिर से यह कहा जा रहा है कि इसमें जो कुछ दिखाया जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Oct 2017 12:41:15

बिग बॉस 1 की प्रतिभागी, जिसे भरी महफिल में मीका सिंह ने चूमा था

कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस' को एक बार फिर से यह कहा जा रहा है कि इसमें जो कुछ दिखाया जाता है वह उसकी पटकथा का एक हिस्सा होता है जो हर प्रतिभागी को बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पूर्व ही दे दी जाती है। वैसे यह आरोप इसके पहले सीजन से ही लगता रहा है।

बिग बॉस-1 में नजर आ चुके अभिनेता निर्माता निर्देशक दीपिक तिजोरी पहले ऐसे प्रतिभागी थे जिन्होंने कहा था कि बिग बॉस पूरी तरह पटकथा पर आधारित शो है। देखा जाए तो अपने पहले सीजन से ही बिग बॉस ने अपने घर में उन लोगों को मेहमान बनाया जो बेहद विवादास्पद और चर्चित रहे हैं। इसका एक कारण यह रहा कि दर्शकों में इसका क्रेज बढ़ता गया और यह कार्यक्रम टीआरपी की दौड़ में खास आगे निकला। पिछले 11 वर्षों से लगातार आ रहे इस शो के दर्शकों में कमी आई है और इसका सबसे बड़ा कारण इसके लड़ाई झगड़े, गाली गलौज और इश्क प्यार रहा है। कहने का तात्पर्य इसकी सफलता ही इसकी असफलता बन गई है।

bigg boss 1,bigg boss,rakhi sawant,mika singh

वर्ष 2006 में प्रसारित हुए इसके पहले सीजन में जहाँ चर्चित अभिनेता राहुल रॉय, दीपिक तिजोरी, बाबा सहगल नजर आए थे, वहीं इसमें एक ऐसी महिला अभिनेत्री भी प्रतिभागी के तौर पर नजर आई थी, जो इस कार्यक्रम के प्रसारण से कुछ दिनों पूर्व ही अपने एक चुंबन को लेकर खासी चर्चा में रही थी। यह अभिनेत्री थी राखी सावंत, जिनका पाश्र्व गायक मीका सिंह ने उनके जन्म दिन की पार्टी में भरी महफिल में चुंबन ले लिया था। इस घटना को मीडिया ने इतना ज्यादा प्रचारित किया कि कई फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका अभिनीत करने वाली राखी सावंत अचानक से इतनी सुर्खियों में आ गई कि टीवी चैनलों ने उन्हें अपने हर कार्यक्रम में दिखाना शुरू कर दिया। जिस टीवी चैनल पर राखी सावंत का चेहरा नजर आ जाता वह कार्यक्रम टीआरपी की दौड़ में सबसे पहली पायदान पर होता था। अपनी विवादास्पद छवि के चलते राखी सावंत ने बिग बॉस के पहले सीजन के अंतिम चार सफल प्रतिभागियों की सूची में शामिल हुई थी।

bigg boss 1,bigg boss,rakhi sawant,mika singh

बाबा रामदेव के साथ शादी के सपने देखने वाली इस अभिनेत्री ने टीवी चैनल पर अपना ‘स्वयंवर’ रचाया था और कनाडा मूल के टोरंटो निवासी एक प्रतिभागी को अपना जीवन साथी चुना था। यह घटना 2 अगस्त 2009 की है लेकिन इसके कुछ महीनों बाद ही उन्होंने उनसे अलग होने की घोषणा की।

कई हिन्दी फिल्मों में नजर आ चुकी राखी सावंत ने टीवी की दुनिया में काफी काम किया है। स्वयं को चर्चित बनाए रखने के लिए वह कोई न कोई ऐसा बयान देती रहती हैं जो विवादास्पद होता है, जिसके चलते मीडिया में उनकी चर्चा होती रहती है। ऐसे ही एक बयान के चलते 4 अप्रैल 2017 को पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राखी सावंत को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया था। मूल रूप से एक पुलिस हैड कांस्टेबिल की बेटी राखी सावंत के भाई राकेश सावंत फिल्मों में निर्देशक हैं और उनकी बहन ऊषा सावंत अभिनेत्री रह चुकी हैं। उनकी मां ने दूसरी शादी की थी, जिन्होंने अपने बच्चों को अपनेे दूसरे पति का सरनेम सावंत दिया। वैसे 25 नवम्बर 1978 को जन्मी राखी सावंत का मूल नाम नीरू भिडे है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती