न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज हुआ Bigg Boss का प्रोमो वीडियो, इस बार शामिल होंगे टीवी के यह चर्चित चेहरे, देखें वीडियो

टीवी का सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) अपने सीजन 3 के साथ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस शो को अभिनेता से नेता बने साउथ के सुपरस्टार कमल हासन होस्ट करने जा रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 8:19:33

रिलीज हुआ Bigg Boss का प्रोमो वीडियो, इस बार शामिल होंगे टीवी के यह चर्चित चेहरे, देखें वीडियो

टीवी का सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) अपने सीजन 3 के साथ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस शो को अभिनेता से नेता बने साउथ के सुपरस्टार कमल हासन होस्ट करने जा रहे है। चैनल स्टार विजय पर टेलीकास्ट होने वाले इस शो का प्रोमों रिलीज किया जा चुका है। यह प्रोमो स्टार विजय ने खुद अपने यू-ट्यूब अकाउंट पर साझा किया है। स्टार विजय पर आने वाले 'बिग बॉस तमिल-3' के इस प्रोमो में सारे कंटेस्टेंट घर में ढेर सारी मस्ती और नाच गाना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस तमिल के इस सीजन में 14 कंटेस्टेंट भाग लेते हुए नजर आएंगे।

स्टार विजय (Star Vijay) पर जल्द ही आने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस तमिल' (Bigg Boss Tamil) सीजन-3 25 जून से शुरू होगा। इस बार शो में टीवी के कई चर्चित चेहरे 100 दिन तक एक ही घर में साथ रहते दिखाई देंगे। 'बिग बॉस तमिल' में इस बार चेन्नई में जन्मे पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हेमंग बदानी भाग लेंगे। इनके अलावा शो में नंजिल संपथ, एच राजा, संचिता शेट्टी, थाड़ी बालाजी, राघव, उमा रियाज, सिमरन और अमित भारगव जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। बिग बॉस-3 के लिए सभी कंटेस्टेंट के नामों से पता चलता है कि इस बार कार्यक्रम में टीवी कलाकारों के साथ समाजसेवक और नेता भी शामिल होंगे।

'बिग बॉस तमिल' (Bigg Boss Tamil) के लिए चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित ईवीपी थीम पार्क में एक घर तैयार किया गया है, जो सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में कौन सा व्यक्ति ज्यादा सुर्खियां बटोरने में कामयाब होता है और किसे पहले ही हफ्ते घर छोड़कर बाहर जाना पड़ता है।

आपको बता दे, साल 2017 में 'बिग बॉस' के पहले सीजन से कमल ने टेलीविजन में अपना डेब्यू किया था। जिसके बाद अब वो इस शो का तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। हालांकि इस शो में जिस तरह की संस्कृति दिखाई जाती है उसके खिलाफ कुछ लोग काफी कड़ा विरोध जताते रहे हैं। इस बारे में कमल ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि भारत में 'बिग बॉस' उतना ही जरूरी है जितना कि क्रिकेट। उन्होंने कहा कि मैं शिकयत दर्ज कराने वाले लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हूं। और ना ही मैं मामले को दर्ज कराए जाने को लेकर चिंतित हूं। कमल ने कहा कि कानून और सरकार पर मेरी गहरी आस्था है। मुझे नहीं लगता कि 'बिग बॉस' तमिल संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहा है।

bigg boss tamil,bigg boss tamil promo release,bigg boss promo release,bigg boss tamil season 3,bigg boss season 3 promo release,kamal haasan,vijay television,bigg boss 13,Salman Khan

26 एपिसोड, 403 करोड़ का मेहनताना

वहीं दूसरी तरफ हिंदी बिग बॉस के दर्शक भी सलमान खान के शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में खबर आ रही है कि सलमान खान का शो भी बहुत जल्द हिंदी दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। सलमान खान को इस शो को होस्ट करने के लिए इस बार मोटी रकम दी रही है, जोकि बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) से कहीं ज्यादा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दो एपिसोड के लिए उन्हें 31 करोड़ दिए जा रहे हैं। हाल ही में शो को लेकर आई खबरों के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) को इस सीजन को होस्ट करने के लिए बड़ी रकम ऑफर की जा रही है। बिग बॉस 13 के लिए हर वीकेंड यानी दो एपिसोड के लिए 31 करोड़ रुपए उन्हें दिए जा रहे हैं। इस हिसाब से 13 वीकेंड यानी 26 एपिसोड के लिए उन्हें टोटल 403 करोड़ रुपए की बड़ी रकम दी जा रही है। इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान इस शो को प्रोड्यूस भी कर सकते हैं। जैसे की वह ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘नच बलिए 9’ कर रहे हैं। फिलहाल इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बिग बॉस 13 को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में कंटेस्टेंट के तौर पर चंकी पांडे, राजपाल यादव, वरीना हुसैन और जरीन खान के नाम सामने आ रहे हैं। कलर्स पर प्रसारित होने वाला यह शो इस बार 29 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है। 26 एपिसोड वाले इस शो का अन्त ग्रैंड फिनाले के रूप में 12 जनवरी, 2020 को होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका