न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस-4 की प्रतिभागी: राधे माँ पर लगाया था सैक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन का आरोप

वर्ष 2010 में प्रसारित हुए इसके पहले चौथे सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने भाग लिया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Nov 2017 12:43:39

बिग बॉस-4 की प्रतिभागी: राधे माँ पर लगाया था सैक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन का आरोप

कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस' को एक बार फिर से यह कहा जा रहा है कि इसमें जो कुछ दिखाया जाता है वह उसकी पटकथा का एक हिस्सा होता है जो हर प्रतिभागी को बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पूर्व ही दे दी जाती है। वैसे यह आरोप इसके पहले सीजन से ही लगता रहा है। बिग बॉस-1 में नजर आ चुके अभिनेता निर्माता निर्देशक दीपिक तिजोरी पहले ऐसे प्रतिभागी थे जिन्होंने कहा था कि बिग बॉस पूरी तरह पटकथा पर आधारित शो है। देखा जाए तो अपने पहले सीजन से ही बिग बॉस ने अपने घर में उन लोगों को मेहमान बनाया जो बेहद विवादास्पद और चर्चित रहे हैं। इसका एक कारण यह रहा कि दर्शकों में इसका क्रेज बढ़ता गया और यह कार्यक्रम टीआरपी की दौड़ में खासा आगे निकला।

वर्ष 2010 में प्रसारित हुए इसके पहले चौथे सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने भाग लिया था, जो बॉलीवुड में कॉमेडियन के तौर पर जानी जाती हैं। डॉली बिन्द्रा ने 18 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था। वर्ष 1996 में अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'खिलाडिय़ों का खिलाडी' से अपना करियर शुरू करने वाली डॉली बिन्द्रा ने सलमान खान, सन्नी देओल, सोहेल खान, सैफ अली खान जैसे नामचीन सितारों की फिल्मों में बहन, दोस्त और माँ की भूमिका निभायी हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने वोडाफोन प्रस्तुत कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस-4 में भाग लिया था। इस शो में डॉली ने अपना जो रूप दर्शकों के सामने रखा उसने उन्हें रातों-रात चर्चित चेहरा बना दिया।

बिग बॉस के जरिये चर्चा में रहने वाली डॉली बिन्द्रा राधे माँ की भक्त रही हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी जब उन्होंने राधे माँ के ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। डॉली बिन्द्रा के अचानक राधे माँ के ऊपर इस तरह के आरोप लगाने के कारण वे खासी चर्चाओं में रहीं। उन्होंने राधे माँ के ऊपर न सिर्फ आरोप लगाया अपितु उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवायी थी।

तमाम प्रकार से चर्चाओं में रहने के बावजूद उन्हें फिल्मों में ज्यादा काम नहीं मिला है। वर्ष 1996 से लेकर 2015 तक उन्होंने मात्र 23 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से ज्यादातर में उन्होंने नायिका की सहेली या नायक के भाई की भूमिका अभिनीत की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती