न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस शुरू होने से पहले सलमान को लगा झटका, इस मामले में कल कोर्ट में होगी पेशी

सलमान खान पिछली सुनवाई पर पेश नहीं हुए थे जिसके बाद कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर अगली बार पेशी नहीं हुई तो कड़ी करवाई की जाएगी। पिछली सुनवाई में सलमान खान को कल यानि 27 सितंबर 2019 को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Sep 2019 10:33:20

बिग बॉस शुरू होने से पहले सलमान को लगा झटका, इस मामले में कल कोर्ट में होगी पेशी

29 सितंबर से बिग बॉस का 13वां सीजन (Bigg Boss 13) शुरू हो रहा है। इस बार भी बिग बॉस (Bigg Boss) को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करेंगे। लेकिन इससे पहले सलमान खान को जोधपुर में काले हिरण के शिकार और अवैध हथियार के मामले में शुक्रवार को जोधपुर ग्रामीण के जिला और सेशन न्यायालय में पेश होना है। दरअसल, सलमान खान पिछली सुनवाई पर पेश नहीं हुए थे जिसके बाद कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर अगली बार पेशी नहीं हुई तो कड़ी करवाई की जाएगी। पिछली सुनवाई में सलमान खान को कल यानि 27 सितंबर 2019 को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया था। तो यह माना जा रहा है कि सलमान शुक्रवार को कोर्ट में जरुर पेश होंगे।

bigg boss 13,Salman Khan,rajasthan court,jodhpur,salman khan news,entertainment,bollywood news in hindi

सलमान खान के जोधपुर कोर्ट में पेशी से ठीक 7 दिन पहले सोशल मीडिया पर सलमान खान को दी गई धमकी वायरल होने की वजह से सुरक्षा अधिकारी और पुलिस सकते में है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के बदमाश ने सलमान खान को जोधपुर में आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सलमान को ये धमकी फेसबुक पर सोपू (Student Organisation of Punjab University) नाम के ग्रुप पर दी गई है। ये धमकी गैरी शूटर नाम की आईडी से दी गई है। जिस पोस्ट पर धमकी दी गई है उसके साथ सलमान खान की एक चर्चित तस्वीर शेयर की गई है जिसे रेड कलर से क्रॉस कर दिया गया है। यूजर ने पोस्ट में लिखा, 'सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है। सोपू अदालत में तू दोषी है।'

मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

पिछली बार भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी तब उसे गिरफ्तार कर बीकानेर जेल में डाल दिया गया था। लॉरेंस ने कहा, 'तू क्या कर लेगा, मैं खुलेआम मारूंगा। जोधपुर कोर्ट में सलमान खान को मारूंगा। फिर उन्हें पता चलेगा।'

bigg boss 13,Salman Khan,rajasthan court,jodhpur,salman khan news,entertainment,bollywood news in hindi

सोपू गैंग हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में फैला हुआ है जहां पर इसके गुर्गे बिश्नोई समाज से हैं। बिश्नोई समाज हिरणों की पूजा करता है और पहले भी सलमान खान के खिलाफ जोधपुर की कोर्ट में मुकदमा लड़ रहा है। इसे देखते हुए जोधपुर में सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं।

जोधपुर के जिला और सत्र न्यायालय में सलमान खान के दो मामले चल रहे हैं- पहला मामला काले हिरणों के शिकार से जुड़ा है। कांकाणी में काले हिरणों के शिकार के मामले में 25 अप्रैल 2018 को सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके खिलाफ सलमान खान ने सजा निलंबन की याचिका न्यायालय में दायर कर रखी है। दूसरे मामले में 2016 में लोअर कोर्ट ने अवैध हथियार के मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था, इसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने जिला और सत्र न्यायालय में अपील की है। इन दोनों मामलों की सुनवाई जिला और सत्र न्यायालय में चल रही है जिसमें सलमान खान को पेश होना है।

बता दे, हाल ही में सलमान खान के शो बॉस सीजन 13 का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था जिससे सलमान खान का एक वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। वीडियो में सलमान खान तस्वीरें ले रहे लोगों पर नाराज होते नजर आ रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव