न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की नहीं होगी बिग बॉस में एंट्री, एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए बोला गया था झूठ

इंडियन टीवी जगत का सबसे फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 12 Bigg Boss 12' को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Sep 2018 2:13:46

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की नहीं होगी बिग बॉस में एंट्री, एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए बोला गया था झूठ

इंडियन टीवी जगत का सबसे फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 12 Bigg Boss 12' को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। पिछले एक महीने से फैंस के बीच शो को लेकर हलचल मची हुई है। बीच-बीच मेें शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आते रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का सामने आया था। कुछ दिन पहले बिग बॉस की लॉन्चिंग के दौरान भारती और उनके पति हर्ष को बुलाया गया था। तब सलमान खान Salman Khan ने कहा था कि भारती और हर्ष वो पहली जोड़ी हैं जो शो में कंटेस्टेंट बनकर आएंगे। इसके बाद से लगातार भारती Bharti और हर्ष Haarsh Limbachiyaa के शो में शामिल होने को लेकर तमाम तरह की खबरें आ चुकी हैं। कभी उनकी फीस की खबर आई तो कभी भारती ने ये कहा कि वो और हर्ष रियलिटी शो में ही बच्चा प्लान करेंगे।

गणपति उत्सव के मौके पर भी भारती ने कहा था कि वो और हर्ष सभी को हंसते-हंसाते ये शो खेलना चाहते हैं। अगर हर्ष शो से बाहर भी हो जाते हैं तो भारती ने बिग बॉस जीतने की इच्छा जाहिर की थी। इतना सबकुछ होने के बाद अब बिग बॉस के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को केवल एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो लॉन्च के दौरान लाया गया था। जी हां, दोनों ही शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं आएंगे।

bigg boss 12,Salman Khan,bharti singh,haarsh limbachiyaa

इस जोड़ी का शो में कंटेस्टेंट के तौर पर आने का कोई कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं हुआ है। चैनल ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए भारती और हर्ष को कंटेस्टेंट के रूप में पेश किया। एक तरह बिग बॉस ने दर्शकों को धोखा दिया है। शो शुरू होने से पहले ही बिग बॉस का सबसे बड़ा झूठ सामने आया है। दोनों को प्रीमियर में भी बुलाया जाएगा लेकिन उनकी घर के अंदर एंट्री नहीं होगी।

bigg boss 12,Salman Khan,bharti singh,haarsh limbachiyaa

भारती से बिग बॉस में आने की वजह पूछने पर उन्होंने कहा था, 'ये शो हम केवल पैसों के लिए कर रहे हैं।' वहीं, भारती ने हंसते हुए कहा था, 'मुझे पता चला कि बिग बॉस में इस बार जोड़ियों में आना है। मुझे अपने पति हर्ष के साथ एंट्री करनी है। ऐसे में मुझे लगा कि चलो अब मैं फैमिली प्लानिंग कर सकती हूं।' भारती ने कहा था कि हनीमून के तुरंत बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी के लिए अर्जेंटीना जाना पड़ गया था। उसी दौरान बिग बॉस के लिए कॉल आया था। तब उन्होंने कहा था कि खतरों का खिलाड़ी खत्म होने के बाद ये शो करेंगी। बता दें कि शो में एक्ट्र्रेस सृष्टि रोडे, दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ, नेहा पेंडसे, भजन सिंगर अनूप जलोटा का शो में आना लगभग कन्फर्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक